Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के जनशक्ति प्रदर्शन को देखते हुए काठमांडू में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात
    दुनिया

    पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के जनशक्ति प्रदर्शन को देखते हुए काठमांडू में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। काठमांडू में रविवार को पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के पक्ष में जनशक्ति प्रदर्शन को देखते हुए काठमांडू के चप्पे-चप्पे पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। कई रास्तों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। काठमांडू हवाईअड्डे पर भी आज सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी की गई है। बिना टिकट के किसी को भी मुख्य द्वार से ही भीतर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

    दरअसल, लंबे समय के बाद नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह रविवार काे काठमांडू लौट रहे हैं। यहां ज्ञानेन्द्र शाह हवाई अड्डे से अपने निवास तक हजारों समर्थकों के साथ एक राेड शाे कर अपनी जनशक्ति का प्रदर्शन करेंगे। पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के काठमांडू आने पर स्वागत करने के लिए उनके हजारों समर्थक हवाईअड्डा पर पहुंच चुके हैं। काठमांडू हवाईअड्डा से लेकर पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के निवास स्थान निर्मल निवास तक सड़क के दोनों ओर नेपाल प्रहरी और सशस्त्र प्रहरी को तैनात किया गया है। साथ ही पूर्व राजा को जुलूस प्रदर्शन के बीच उनके निजी निवास तक पहुंचाने का कार्यक्रम है। पूर्व राजा के समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति को देखते हुए यातायात के रूट को परिवर्तित किया गया है। हवाईअड्डे के आसपास के क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी की गई है। इस समय काठमांडू की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई है।

    त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के सुरक्षा प्रमुख एसएसपी सोमेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आज आम जनता के लिए विमानस्थल पर प्रवेश को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने कहा कि आंतरिक टर्मिनल से लेकर मुख्य द्वार तक पांच सौ सशस्त्र जवानों को तैनात किया गया है।

    नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डीआईजी दिनेश आचार्य ने कहा कि इस रूट के सभी चौराहों पर दंगा नियंत्रण पुलिस को रखा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा कोई भी अराजक गतिविधि से निपटने के लिए डीएसपी के कमांड में सुरक्षा बलों को हर जगह तैनात किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह आज काठमांडू में करेंगे जनशक्ति प्रदर्शन
    Next Article उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ी, एम्स में भर्ती
    shivam kumar

      Related Posts

      इजराइल ने सात दिन में हमास के 670 अधिक ठिकानों को बनाया निशाना

      May 20, 2025

      डोनाल्ड ट्रंप के बदलावों से अमेरिकी जीवन का हर पहलू प्रभावित

      May 20, 2025

      अब यूक्रेन और रूस के बीच होगी सीधी वार्ता, तुर्किये, स्विट्जरलैंड या वेटिकन में से एक जगह होगी बैठक

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version