Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में किया प्रदर्शन
    राज्य

    आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में किया प्रदर्शन

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दलित समाज पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं : चन्द्रशेखर
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लखनऊ में परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी परिवर्तन चौक से पैदल मार्च से राजभवन जाने के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। पुलिस ने हजरतगंज और सिकंदरबाग के आसपास बैरीकेडिंग लगा दी इस वजह से परिवर्तन चौक व कैसरबाग के आसपास जाम लगा गया।

    आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद के ऊपर मथुरा में पथराव हुआ। इसकाे लेकर पार्टी की ओर से आज लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन का ऐलान किया था। प्रदर्शन में सांसद चन्द्रशेखर को भी शामिल होना था लेकिन उन्हें कल (रविवार) काे ही वाराणसी में पुलिस ने रोक लिया था। आज हाेने वाले

    प्रदर्शन और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए केडी सिंह बाबू स्टेडियम, हजरतगंज और बापू भवन सचिवालय स्थित तीन मेट्रो स्टेशनों को बंद करना पड़ा। परिवहन निगम की बसों को अवध बस स्टॉप से वापस किया गया।

    इस बीच आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि देशभर में दलित, पिछड़ा, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बहुजन समाज के खिलाफ हमले, हत्याएं, बलात्कार और जातिगत भेदभाव के मामले चिंताजनक रूप से बढ़ते जा रहे हैं। इन्हीं मुद्दों के विरोध में 10 मार्च को संबंधित राज्यों की राजधानियों में संवैधानिक और लोकतांत्रिक आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजन्मदिन की पार्टी में बनी थी विकास सिंह को गोली मारने की योजना, एक गिरफ्तार
    Next Article राहुल गांधी भारतीय क्रिकेट टीम से माफी मांगें : केशव प्रसाद मौर्य
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version