Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नॉर्थ-ईस्ट के एक भी युवा को रोजगार के लिए देश के दूसरे हिस्सों में नहीं जाना पड़ेगा : अमित शाह
    देश

    नॉर्थ-ईस्ट के एक भी युवा को रोजगार के लिए देश के दूसरे हिस्सों में नहीं जाना पड़ेगा : अमित शाह

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 11, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 11 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आयोजित नॉर्थ-ईस्ट छात्र एवं युवा संसद को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल के अंदर नॉर्थ-ईस्ट के एक भी युवा को रोजगार के लिए देश के दूसरे हिस्सों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें नॉर्थ ईस्ट में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे।

    गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया और नॉर्थ-ईस्ट के छात्रों को 2047 तक मजबूत और विकसित भारत के निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को सशक्त बनाने, शैक्षिक पहल को बढ़ावा देने और नॉर्थ-ईस्ट के युवाओं के बीच सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में शांति नहीं होती है, वहां विकास नहीं हो सकता और मोदी सरकार ने नॉर्थ ईस्ट में शांति लाने का काम किया है। भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उसने पूर्वोत्तर और शेष भारत के बीच की दूरी को कम कर दिया है। वर्ष 2027 तक नॉर्थ-ईस्ट की हर राजधानी ट्रेन, विमान और सड़क मार्ग से जुड़ जाएगी।

    शाह ने कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद, हिंसा, ड्रग, बंद और प्रांतवाद ने नॉर्थ-ईस्ट को अनेक टुकड़ों में बांट दिया। इसके कारण पिछले 40 साल जब देश विकास के रास्ते पर चल रहा था, नॉर्थ-ईस्ट पिछड़ता गया। शाह ने कहा कि भाजपा शासन में हमेशा नॉर्थ-ईस्ट को वरीयता दी गई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के शासन काल में पूर्वोत्तर के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमाम योजनाओं के केंद्र में पूर्वोत्तर को रखने का काम किया।

    उन्होंने कहा कि मणिपुर में नस्लीय हिंसा की घटना को छोड़ दें तो केवल 10 वर्षों में पूर्वोत्तर आज पूर्ण शांति का अनुभव कर रहा है। वर्ष 2004 से 2014 तक हिंसा की कुल 11,000 घटनाएं हुईं और 2014 से 2024 तक 3,428 घटनाएं हुईं। यानी 70 प्रतिशत की कमी हुई है। सुरक्षा बलों की मौतों की संख्या में भी 70 प्रतिशत की कमी आई है। पिछले 10 वर्षों में नागरिकों की मौतों की संख्या में 89 प्रतिशत की कमी आई है। हमारा पूर्वोत्तर आज शांति का अनुभव कर रहा है। चाहे वह मेघालय हो, अरुणाचल हो, असम हो, नगालैंड हो या मिजोरम हो, हमने सभी सशस्त्र समूहों के साथ समझौते किए हैं और 10,500 से अधिक विद्रोही अपने हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। हमारी सरकार ने 10 वर्षों में 12 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए बहुत बड़ा बजट दिया है। दस साल में प्रधानमंत्री ने नॉर्थ-ईस्ट को अपना मानते हुए इसके विकास का इतना ध्यान रखा है कि उन्होंने तय किया है कि हर महीने कोई न कोई मंत्री नॉर्थ-ईस्ट के किसी न किसी राज्य में रात्रि निवास करेगा। मैं आपको बताना चाहता हूं कि आजादी के बाद से अब तक सभी प्रधानमंत्रियों की नॉर्थ-ईस्ट की यात्राओं की कुल संख्या असम को छोड़कर 21 है और अकेले नरेन्द्र मोदी की नॉर्थ-ईस्ट की यात्राओं की संख्या 78 है, जो दर्शाता है कि नॉर्थ ईस्ट को कितना महत्व दिया गया है।

    नॉर्थ-ईस्ट के विकास के लिए 2014-15 की तुलना में 2024-25 के बजट में 150 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में 4800 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिसका खासतौर पर अरुणाचल प्रदेश को फायदा होगा। ब्रह्मपुत्र पर भारत का सबसे लंबा रेल-सह-सड़क पुल बनाने की योजना बनाई जा रही है। अरुणाचल को ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट उपहार में दिया गया। असम और भूटान के बीच रेल लाइन बनाई जा रही है। सिक्किम में जैविक खेती भी हमारी सरकार के तहत शुरू हुई।

    शाह ने कहा कि आज असम में 2700 करोड़ रुपये का सेमीकंडक्टर प्लांट लग रहा है, जो आपके काम आएगा, इतना ही नहीं, 2.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है। इसकी नींव रखने का काम इन 10 सालों में हुआ है। 10 साल के अंदर नॉर्थ-ईस्ट के एक भी बच्चे या युवा को काम के लिए देश के दूसरे हिस्सों में नहीं जाना पड़ेगा। आपको नॉर्थ ईस्ट में ही रोजगार मिलेगा।

    गृहमंत्री शाह ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट भारतीय संस्कृति का एक अमूल्य गहना है। नॉर्थ-ईस्ट भारत की संस्कृति को समृद्ध करने वाली विरासतों से लैस है। 220 से अधिक जनजातीय समूह, 160 से ज्यादा जनजातियां और 200 से अधिक भाषा-बोलियां, 50 यूनिक त्योहार और 30 से ज्यादा नृत्य शैली यहां उपलब्ध हैं। इसके बावजूद उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट के पिछड़ने पर चिंता जताई। उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट को भारत के विकास के साथ जोड़ने की जरूरत पर बल दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब की आप सरकार शिक्षा का राजनीतिकरण बद करेः भाजपा
    Next Article ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को 15 मार्च को किया तलब
    shivam kumar

      Related Posts

      शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, बीएसएफ को मिलेगी जमीन

      May 11, 2026

      योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार, छह नये चेहरे शामिल, भूपेन्द्र चौधरी व मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

      May 10, 2026

      विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा तेलंगाना का विकास : प्रधानमंत्री

      May 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, बीएसएफ को मिलेगी जमीन
      • संसदीय समिति की बैठक में नहीं आए प्रधानमंत्री बालेन्द्र, नेपाली कांग्रेस ने किया बैठक का बहिष्कार
      • काठमांडू हवाई अड्डे पर टर्किश विमान में लैंडिंग के दौरान आग लगी, सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित
      • होर्मुज में फिलहाल शांति की उम्मीद नहीं, युद्ध टालने के प्रयासों को झटका
      • सत्य घटनाओं से प्रेरित ‘द नर्मदा स्टोरी’ 12 जून को होगी रिलीज़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version