Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नीतीश और राबड़ी में जमकर तकरार, राजद ने किया सदन से वाकआउट
    राज्य

    नीतीश और राबड़ी में जमकर तकरार, राजद ने किया सदन से वाकआउट

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Patna: RJD leader Rabri Devi with party legislators stage a protest against the Bihar government during the Budget session of the State Assembly, in Patna, Wednesday, March 12, 2025. Photo/Aftab Alam Siddiqui
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राबड़ी ने कहा-महिलाओं को अपमानित करना मुख्यमंत्री की आदत
    पटना। बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के नौवें दिन आज विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के बीच तकरार देखने को मिला। मुख्यमंत्री के बयान से नाराज होकर राबड़ी देवी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तमाम विधान परिषद सदस्य बाहर निकल आए और पोर्टिको के गेट पर धरने पर बैठ गए। मौके पर राबड़ी देवी ने कहा कि महिलाओं को अपमानित करना मुख्यमंत्री की आदत हो गई है। राबड़ी ने सीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए ।

    राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं को कुछ से कुछ बोलते रहते हैं। बार-बार महिलाओं को बेइज्जत करते हैं। वह कहते हैं कि 2005 से पहले महिलाएं कपड़े नहीं पहनती थीं। हम पूछना चाहते हैं कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार से कि क्या पहले की महिलाएं बिना कपड़ों के ही रहती थीं? राबडी़ ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुझे सदन में दूसरी बार बेइज्जत किया है।

    हम लोगों के लिए सभी जाति-धर्म की महिलाएं एक समान हैं। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार महिलाओं का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी भी दूसरी बार सदन में बेइज्जती की है। इसलिए हम लोगों ने तय किया है कि आज सदन के अंदर नहीं जाएंगे।

    राजद नेता राबड़ी ने कहा कि ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी और अशोक चौधरी जैसे लोग मुख्यमंत्री का कान फूंकते रहते हैं। नीतीश कुमार असल में भाजपा की गोद में जाकर बैठ गए हैं।

    इससे पहले आज विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू-राबड़ी के शासनकाल का जिक्र करते हुए बोल रहे थे, तभी राजद ने कुछ बातों को लेकर विरोध किया। जिस पर सीएम ने महिलाओं के लिए हमने सबसे ज्यादा काम किया है। ये लोग क्या बोलेंगे, इन लोगों ने (राजद) बिहार के लिए कुछ नहीं किया। पटना में भी कहीं जाने का रास्ता नहीं था, सब हमने बनवाया। इस पर राजद के सदस्यों ने सदन वॉक आउट कर दिया। जब राबड़ी देवी की अगुलाई में वे लोग बाहर निकल रहे थे, तब सीएम ने कहा, ‘अब तो भाग गया ना। जब हम बोलते हैं तो भाग गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिथिला के लाल कुणाल का मुंबई में धमाल,गांव से परदे तक का सफर
    Next Article झारखंड पुलिस को हर तरफ से मिल रही है शाबाशी
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version