Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»संपादकीयः किसकी जीत
    विशेष

    संपादकीयः किसकी जीत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 29, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जिस तरह से पाकिस्तान के कानूनमंत्री जाहिद हामिद को इस्तीफा देने को विवश होना पड़ा, वह कई कारणों से चिंताजनक है। उनके इस्तीफे से वहां कट्टरपंथियों का हौसला और बढ़ेगा, वहीं दूसरी तरफ लोकतांत्रिक शक्तियों के लिए परेशानी बढ़ेगी। इस प्रकरण ने एक बार फिर यह साबित किया है कि पाकिस्तान में सेना सिरमौर है और नवाज शरीफ के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद वह और मजबूत हुई है। तीन हफ्ते से हजारों प्रदर्शनकारी राजधानी इस्लामाबाद और रावलपिंडी को जोड़ने वाले हाइवे पर डेरा डाले हुए थे। उनकी मांग थी कि चुनाव के लिए नामांकन के दौरान दिए जाने वाले हलफनामे में ‘खत्म-ए-नबूवत’ प्रावधान या अंश को बहाल किया जाए।

    इस अंश को पिछले महीने के शुरू में सरकार ने हटा दिया था। प्रदर्शनकारियों का मानना था कि इसके पीछे कानूनमंत्री जाहिद हामिद का हाथ था। इसलिए उन्होंने हामिद को पद से हटाने की मांग भी जोड़ दी। यों तो इस विरोध-प्रदर्शन के पीछे कई कट्टरपंथी समूहों की ताकत थी, पर इसे आयोजित करने में मुख्य भूमिका तहरीक-ए-लब्बैक (टीएलपी) की थी, जो पंजाब प्रांत के पूर्व गवर्नर सलमान तासीर के हत्यारे मुमताज कादरी के प्रति समर्थन जुटाने की कोशिश से जनमा था। काफी समय तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी और आंतरिक सुरक्षा मंत्री अहसान इकबाल को सूझ नहीं रहा था कि हाइवे जाम किए हुए इस विरोध-प्रदर्शन से कैसे निपटें।

    कई दिनों से लगातार हाइवे जाम रहने से यातायात के अलावा रोजमर्रा की जरूरी चीजों की आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। आखिरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरकार सक्रिय हुई। पुलिस और कुछ अर्धसैनिक बलों ने बलप्रयोग किया, जिसमें छह लोग मारे गए। मगर वे हाइवे को प्रदर्शनकारियों से मुक्त नहीं करा सके। तब सरकार ने सेना की मदद लेनी चाही। पर सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने साफ मना कर दिया, यह कहते हुए कि अपने ही लोगों के खिलाफ बलप्रयोग ठीक नहीं।

    नतीजा यह निकला कि सरकार ‘खत्म-ए-नबूवत’ को बहाल करने पर भी राजी हो गई और कानूनमंत्री से इस्तीफा भी ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जो समझौता हुआ वह किसकी जीत है? समझौते के दस्तावेज में सेना की खूब तारीफ की गई है। माना जा रहा है कि इस समझौते का स्वरूप सेना ने तय कराया। इससे सरकार पर सेना की बढ़त ही साबित हुई है। समझौता कराने में बाजवा की दिलचस्पी की एक वजह यह भी हो सकती है कि वे अहमदिया यानी एक ऐसे समुदाय से हैं, जो कट्टरपंथी संगठनों को फूटी आंख नहीं सुहाता। अगर सरकार के कहने पर सेना बल प्रयोग करती, तो इसे शायद बाजवा के अहमदिया होने से भी जोड़ कर देखा जाता। तब वही लोग बाजवा के प्रति शक का माहौल बनाने में जुट जाते, जो अभी सेना का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

    कट्टरपंथी संगठनों का तीन हफ्ते तक चला धरना, फिर उन्हें खुश करने वाले एक चुनावी प्रावधान की बहाली, सरकार का घुटने टेकना और कानूनमंत्री का इस्तीफा, यह सब ऐसे वक्त हुआ है जब पाकिस्तान में संसदीय चुनावों को बस छह महीने रह गए हैं। इसलिए इस विरोध-प्रदर्शन के पीछे साजिश की शंका भी जताई जा रही है। यह शंका सच हो या नहीं, इस सच्चाई से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस घटनाक्रम से कट्टरपंथी संगठनों को अपना प्रभाव बढ़ाने का मौका मिला है। दूसरी तरफ इससे पाकिस्तान मुसलिम लीग (नवाज), पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी, तहरीक-ए-इंसाफ समेत लोकतांत्रिक ताकतों को धक्का पहुंचा है। वहां की सिविल सोसाइटी के लिए तो यह सब और भी चिंता का विषय है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसजीपीसी चुनाव में गोबिंद सिंह लोंगोवाल चुने गए अध्यक्ष
    Next Article संपादकीयः समानता का नेट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

    June 8, 2025

    राहुल गांधी का बड़ा ‘ब्लंडर’ साबित होगा ‘सरेंडर’ वाला बयान

    June 7, 2025

    बिहार में तेजस्वी यादव के लिए सिरदर्द बनेंगे चिराग

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
    • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
    • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
    • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
    • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version