Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के बहराइच में मिहींपुरवा तहसील भवन का किया उद्घाटन
    राज्य

    मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के बहराइच में मिहींपुरवा तहसील भवन का किया उद्घाटन

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोण्डा, बहराइच और बलरामपुर जिलों के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को पूर्वाह्न बहराइच में 845.19 लाख की लागत से 2,138 वर्ग मीटर में विस्तृत बहराइच की तहसील मिहींपुरवा(मोतीपुर) के मुख्य भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने आवासीय भवनों का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए उन्होंने आक्रांताओं का महिमामण्डन करने वालों को आड़े हाथों लिया। योगी ने कहा कि आक्रांताओं का महिमामण्डन करने वालों को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहराइच जनपद भारत की ऋषी परम्परा से जुड़ा है। बालार्क ऋषि का आश्रम बहराइच जिले में था। उन्हीं के नाम पर जिले का नाम आगे बढ़ा था। महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं को धूलधूसरित किया था। उनके सौर्य और पराक्रम का ही नतीजा था कि उसके बाद डेढ़ सौ वर्षों तक कोई विदेशी हमारी पावन धरा पर कदम नहीं रख सका था। इस पावन धरा काे नमन करता हूं। पिछली सरकारें इधर ध्यान नहीं दीं। यहां तहसील भवन नहीं था। सबसे ज्यादा कार्य लोगों का तहसील से पड़ता है। जब अपना तहसील भवन ही नहीं होगा तो आम जन को राजस्व से जुड़े मामलों में न्याय कैसे मिल पाएगा।

    2017 में जब हमारी सरकार आई तो 33 लाख से अधिक मामले लंबित थे। हमने समयसीमा तय की। लेखपाल से लेकर ऊपर तक सबकी जवाबदेही तय की गयी। हजारों एकड़ भूमि अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। आज उत्तर प्रदेश में निवेश आ रहा है। ग्राम शौचालय , वाईफाई, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे प्रमाणपत्र गांव में ही मिलेगा। इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। आज यह तहसील भवन आप सबको समर्पित करने आया हूं। यहीं आवासीय कालोनी भी बनाई जा रही है। तहसील में तैनात अधिकारी यहीं निवास करेंगे। अब गरीबों के साथ अन्याय नहीं होगा। यह बराइच जिला अनंत संभावनाओं को समेटे हुए है। यहां पर्याप्त संपदा है। यह वही जनपद है जो अराजकता का शिकार था। आज यहां का विकास हो रहा है।इस मौके पर पद्मसेन चौधरी, बलहा की विधायक सरोज सोनकर, विधायक सुरेश्वर सिंह, सुभाष त्रिपाठी, रामनिवास वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गौड़ समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुठभेड़ में युवती का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार, गोली लगी
    Next Article तुर्की में इस्तांबुल के मेयर की गिरफ्तारी, विपक्ष ने बताया ‘तख्तापलट’
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version