Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»व्हाइट हाउस ने ट्रंप-जेलेंस्की की बातचीत को ‘शानदार’ बताया
    दुनिया

    व्हाइट हाउस ने ट्रंप-जेलेंस्की की बातचीत को ‘शानदार’ बताया

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की फोन पर हुई बातचीत को ‘द व्हाइट हाउस’ ने शानदार बताया है। इस दौरान जेलेंस्की ने रूस से युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के तहत 11 मार्च को जेद्दा में यूक्रेन और अमेरिका के अधिकारियों की बैठक के लिए ट्रंप का आभार जताया। अमेरिका राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस ने सेक्रेटरी मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइक वाल्ट्ज का वक्तव्य जारी किया। इसमें कहा गया कि दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ने युद्ध को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण रूप से मदद की।

    ‘द व्हाइट हाउस’ ने दोनों देशों के नेताओं की बातचीत के बाद 19 मार्च को यह वक्तव्य जारी किया। इसमें कहा गया कि जेलेंस्की ने इस बात पर खुशी जताई कि कीव के अनुरोध पर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने जेवलिन मिसाइलें प्रदान की। इस बातचीत में ट्रंप और जेलेंस्की ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि यूक्रेन और अमेरिका युद्ध को समाप्त करने के लिए संयुक्त रूप से काम करेंगे। जेलेंस्की ने माना कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में युद्ध क्षेत्र में स्थायी शांति संभव है।

    वक्तव्य में कहा गया कि ट्रंप ने जेलेंस्की को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बातचीत के प्रमुख मुद्दों की जानकारी दी। साथ ही युद्ध विराम के सिरे चढ़ने से पहले कुर्स्क में स्थिति की समीक्षा करने का आश्वासन दिया। जेलेंस्की ने यूक्रेन के नागरिकों की सुरक्षा के लिए उनसे अतिरिक्त वायु रक्षा प्रणाली (पैट्रियट मिसाइल प्रणाली) उपलब्ध कराने का आग्रह किया। चर्चा के आखिर में दोनों नेताओं ने फिलहाल आंशिक युद्धविराम पर भी सहमति व्यक्त की। कहा गया है कि काला सागर तक युद्ध विराम बढ़ाने पर चर्चा के लिए दोनों देशों के तकनीकी अधिकारी जल्द ही सऊदी अरब में मिलेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेनॉल्ट इंडिया अप्रैल से कार की कीमत में दो फीसदी तक का करेगी इजाफा
    Next Article विधानसभा : सत्येंद्र तिवारी ने ट्रांसफार्मर ठीक कर लगाने में देरी का मुद्दा उठाया
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव पर नेपाल की संसद में विशेष चर्चा की मांग

      May 9, 2025

      पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कार्रवाई को नेपाली कांग्रेस ने जायज ठहराया

      May 9, 2025

      बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट
      • Auto Draft
      • भारत-पाकिस्तान के बीच और तेज हुआ हवाई संघर्ष, पीओके में आतंकवादी लॉन्च पैड नष्ट
      • भारत के 26 स्थानों पर ​फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सभी हमले नाकाम​ किए गए
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version