Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व जल दिवस पर किया पानी के संरक्षण का आह्वान
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व जल दिवस पर किया पानी के संरक्षण का आह्वान

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 22, 2025Updated:March 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व जल दिवस पर कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल सभ्यताओं की जीवनरेखा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर जल संरक्षण का आह्वान करते हुए लिखा, ” विश्व जल दिवस पर हम जल संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। जल सभ्यताओं की जीवनरेखा रहा है और इसलिए भविष्य की पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित करना अधिक महत्वपूर्ण है।”

    इस वर्ष विश्व जल दिवस की थीम- ग्लेशियर संरक्षण
    उल्लेखनीय है कि इस बार 2025के विश्व जल दिवस की थीम-ग्लेशियर संरक्षण है। यह स्थापित अवधारणा है कि ग्लेशियर (बर्फ के पहाड़) दुनिया भर में साफ पानी को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए इनका संरक्षण जरूरी है। ग्लेशियर हमें पीने का पानी, खेती और नदियों के लिए पानी देते हैं। दुर्भाग्य से जलवायु परिवर्तन की वजह से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। अगर इन्हें बचाया नहीं गया तो आने वाले दिनों में पानी की बड़ी समस्या हो सकती है।

    रियो डी जनेरियो पृथ्वी सम्मेलन में हो चुकी हैं गूंज
    विश्व जल दिवस मनाने का विचार 1992 में संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में आयोजित रियो डी जनेरियो पृथ्वी सम्मेलन में सामने आया था। सम्मेलन में जल संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरुकता बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की गई। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसी साल 22 दिसंबर को एक प्रस्ताव पारित किया। इसमें हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। अगले साल पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया था।

    धरती पर सिर्फ 2.5 फीसद साफ पानी
    धरती का करीब 71 फीसदा हिस्सा पानी से ढका हुआ है। मगर इसका 97.5 प्रतिशत हिस्सा खारा पानी है। यह पानी समुद्रों में है। इसका पीने या रोजमर्रा के काम के लिए इस्तेमाल नहीं हो सकता। तथ्य यह है कि इनसान के उपयोग के लिए सिर्फ करीब 2.5 फीसदी साफ पानी ही बचता है। अफसोस यह है कि मानवजनित गलतियों (प्रदूषण, जल की बर्बादी और जलवायु परिवर्तन) के कारण यह लगातार घट रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article113 साल का हुआ बिहार, राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने दीं शुभकामनाएं
    Next Article उपायुक्त ने ओलावृष्टि से प्रभावित इलाकों का ​दौरा किया, किसानों की जगी उम्मीद
    shivam kumar

      Related Posts

      कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम

      May 9, 2025

      गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया

      May 9, 2025

      मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version