Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कोलकाता का कारोबारी कोडरमा से लापता, 6 दिन बाद भी नहीं है कोई सुराग!
    Jharkhand Top News

    कोलकाता का कारोबारी कोडरमा से लापता, 6 दिन बाद भी नहीं है कोई सुराग!

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 23, 2025Updated:March 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एसपी के निर्देश पर डीएसपी की अगुवाई में टीम बनायी गयी
    कोडरमा। जिला से लापता हुए कोलकाता के व्यवसायी और शेयर ब्रोकर सुमित दाहिमा का 6 दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। ऐसे में परिजन अब अनहोनी की आशंका जताने लगे हैं। बता दें कि 17 मार्च को कोलकाता के व्यवसायी और शेयर ब्रोकर सुमित दाहिमा कोडरमा पहुंचने के बाद संदेहास्पद स्थिति में लापता हो गये हैं।
    परिजनों के मुताबिक सुमित दाहिमा की तिलैया थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास एक जमीन थी। जिसका सौदा उन्होंने कर दिया था। डोमचांच के रहने वाले राजेश बद्री को उन्होंने जमीन बेची थी। जमीन के एवज में कुछ रकम सुमित दाहिमा को मिल गयी थी, जबकि बाकी के रकम के एवज में उन्हें राजेश बद्री ने फ्लैट देने का वादा किया था। लगातार 6 महीने से फ्लैट के लिए राजेश के द्वारा टालमटोल किया जा रहा था। इसी मामले को लेकर सुमित 17 मार्च को कोलकाता से कोडरमा पहुंचे थे।

    17 मार्च को दिन के 11 बजे कोडरमा व्यवहार न्यायालय और सदर अस्पताल के बीच से उन्होंने अपने परिजनों को फोन भी किया था और यह बताया कि उनकी तबीयत थोड़ी खराब है। इसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल में इलाज भी करवाया। इस आखिरी कॉल के बाद से सुमित की परिजनों से कोई भी बात नहीं हो पायी।

    इस बीच लगातार दो दिनों तक सुमित के मोबाइल में रिंग बजती रही लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। मामले को लेकर परिजनों ने पहले कोलकाता में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। जिसमें उन्हें यह पता चला कि सुमित की लास्ट लोकेशन कोडरमा ही है। इसके बाद उसके परिजन कोडरमा पहुंचे और कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी।

    पुलिस भी इस अनसुलझे गुत्थी को सुलझाने में जुट गयी है। एसपी के निर्देश पर डीएसपी दिवाकर कुमार की अगुवाई में एक टीम बनायी गयी है। जो लापता व्यवसायी की तलाश करने के साथ पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में पुलिस अब तक कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर हाई कोर्ट की 12वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल हुआ सुप्रीम कोर्ट के जजाें का प्रतिनिधिमंडल
    Next Article शहीद सीआरपीएफ एसआई सुनील कुमार मंडल को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
    shivam kumar

      Related Posts

      हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

      June 30, 2025

      शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं

      June 30, 2025

      राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम

      June 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
      • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
      • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
      • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version