Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कठुआ के जंगलों में घुसपैठ कर आए आतंकवादियों की तलाश जारी
    देश

    कठुआ के जंगलों में घुसपैठ कर आए आतंकवादियों की तलाश जारी

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू। जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले के घने जंगलों में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के एक समूह के खिलाफ तलाशी अभियान आज दूसरे दिन भी जारी है। पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात के नेतृत्व में अभियान को आज सुबह कमांडो, ड्रोन और खोजी कुत्तों की अतिरिक्त तैनाती के साथ तेज कर दिया गया। माना जा रहा है कि आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ करने के बाद यहां के जंगल में छुपे हुए हैं।अधिकारियों ने बताया कि इन आतंकवादियों के एक समूह से सुरक्षा बलों का सामना होने के बाद रविवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी। शाम को दोनों पक्षों के बीच आधे घंटे से अधिक समय तक भीषण गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग पांच किलोमीटर दूर सान्याल गांव में जंगल के भीतर स्थित एक ढोक (घेरे के लिए एक स्थानीय शब्द) के अंदर आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया इनपुट मिलने के बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की एक पुलिस टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही सहायता के लिए सेना, सीआरपीएफ व अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया।माना जा रहा है कि आतंकवादी शनिवार को खड्ड के रास्ते या नई बनाई गई सुरंग के जरिए घुसपैठ कर आए थे।

    अधिकारियों ने बताया कि करीब आधे घंटे तक चली भीषण गोलीबारी के बावजूद किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त बलों की मदद से घेराबंदी को मजबूत किया गया है। सूत्रों के अनुसार शनिवार को 5-6 आतंकवादियों के दो समूहों ने घुसपैठ की थी। अधिकारियों ने बताया कि लकड़ी इकट्ठा करने वाली कुछ ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि करीब पांच आतंकवादी विशाल जंगली क्षेत्र में शरण लिए हुए थे। इस बीच एक सात वर्षीय लड़की को मामूली चोटें आईं और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उसके घायल होने की परिस्थितियों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।सेना के राइजिंग स्टार कोर ने एक्स पर कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया इनपुट के आधार पर सान्याल हीरानगर क्षेत्र में पुलिस बल और सेना के जवानों का एक संयुक्त अभियान चल रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले चार वर्षों में राजौरी और पुंछ के जुड़वां सीमावर्ती जिलों में घातक हमले करने के बाद 2024 में आतंकवादी गतिविधियां जम्मू क्षेत्र के छह अन्य जिलों में फैल गईं जिसमें 18 सुरक्षाकर्मियों और 13 आतंकवादियों सहित कुल 44 लोग मारे गए।हालांकि राजौरी और पुंछ के पीर पंजाल जिलों में पिछले वर्षों की तुलना में 2024 में आतंकवादी गतिविधियों में काफी गिरावट देखी गई लेकिन पिछले साल अप्रैल-मई से रियासी, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ, उधमपुर और जम्मू में घटनाओं की शृंखला सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर, विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा
    Next Article मणिपुर में प्रीपाक (प्रो) और यूएनएलएफ के आठ कैडर गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को घेरा

      May 21, 2025

      मुंबई-कोलकाता सहित देश के कई शहरों में इडी की छापेमारी

      May 21, 2025

      छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      • मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी टीएसपीसी सब जोनल कमांडर वाराणसी से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version