Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जेएमएम महासचिव ने मणिपुर और परिसीमन पर उठाये सवाल, विस्तार की रणनीति पर काम कर रहा आरएसएस : सुप्रियो
    झारखंड

    जेएमएम महासचिव ने मणिपुर और परिसीमन पर उठाये सवाल, विस्तार की रणनीति पर काम कर रहा आरएसएस : सुप्रियो

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष और मणिपुर के हालात पर प्रेस वार्ता में कई अहम मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि 2025 में आरएसएस का शताब्दी वर्ष मनाया जायेगा, जिसे पहले आनंदमई वर्ष के रूप में घोषित किया गया था, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि इस वर्ष का जश्न नहीं, बल्कि आरएसएस का विस्तार होगा। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में तीन दिनों तक चली विचार-विमर्श बैठक में यह बात सामने आयी कि यह वर्ष आरएसएस के विस्तार का होगा, न कि किसी उत्सव का। सुप्रियो भट्टाचार्य ने मणिपुर की स्थिति पर भी सवाल उठाये और कहा कि आरएसएस और बीजेपी दोनों का मानना है कि मणिपुर में 20 महीने से हिंसा जारी है और इसे सुधारने में कई साल लगेंगे।

    जब सरकार से इस बारे में सवाल किया गया, तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। भट्टाचार्य ने कहा कि इस्कॉन और चिन्मय मिशन जैसे संगठन मणिपुर में काम कर रहे हैं, लेकिन आरएसएस और बीजेपी के कोई ठोस कदम नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी मणिपुर के जनजातीय समुदाय के साथ भेदभाव कर रही है और उनके अधिकारों की अनदेखी कर रही है। इसके अलावा, भट्टाचार्य ने परिसीमन के मुद्दे पर भी आरएसएस और बीजेपी की नीतियों को लेकर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने परिसीमन को लेकर चेतावनी दी थी कि यह राज्यों के बीच खाई पैदा करेगा, खासकर दक्षिण भारतीय राज्यों में। उनका कहना था कि परिसीमन दलित, आदिवासी और मूलवासी समुदायों के खिलाफ होगा, जिससे उनकी आवाज दब जायेगी। भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि आरएसएस ने 2011 की जनगणना के आधार पर 2025 में परिसीमन की प्रक्रिया शुरू करने का विरोध किया था, क्योंकि इससे राष्ट्रीय संतुलन बिगड़ेगा और बहुसंख्यक समुदायों का प्रभुत्व बढ़ेगा।

    भट्टाचार्य ने यह भी सवाल उठाया कि अगर आरएसएस इन मुद्दों को समझती है, तो बीजेपी क्यों नहीं समझ रही है। उन्होंने यह सुझाव दिया कि नेता प्रतिपक्ष, जो खुद आदिवासी समुदाय से हैं और आरएसएस से जुड़े रहे हैं, को इन मुद्दों को सदन में उठाना चाहिए। इस प्रेस वार्ता में सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक बार फिर से मणिपुर और परिसीमन को लेकर अपनी पार्टी की कड़ी आलोचना की और बीजेपी और आरएसएस से इन मुद्दों पर जवाब तलब किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article21 जिलों में ही सरकार करा सकी है ट्रिपल टेस्ट, समय पर कैसे होगा निकाय चुनाव- सदन में सरयू राय का सवाल
    Next Article उत्तराखंड सरकार अवैध मदरसों की फंडिंग की करेगी जांच, अब तक 136 मदरसे सील
    shivam kumar

      Related Posts

      विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा

      October 12, 2025

      झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक

      October 12, 2025

      स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल

      October 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा
      • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
      • स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
      • सड़क हादसा में टाटा स्टील कर्मी की मौत, पांच घायल
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version