Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ड्रग के इस्तेमाल और तस्करी के खतरे से सख्ती से निपटा जाना चाहिए : कोर्ट
    Top Story

    ड्रग के इस्तेमाल और तस्करी के खतरे से सख्ती से निपटा जाना चाहिए : कोर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 25, 2025Updated:March 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। ड्रग के इस्तेमाल और इसकी तस्करी के खतरों से सख्ती से निपटना चाहिए। एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश दिवाकर पांडेय ने अभियुक्त रामसेवक कुम्हार की जमानत याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की।साथ ही उसकी मिसलेनियस क्रिमनल पिटीशन को निष्पादित कर दिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 4348.80 किलो डोडा जब्त करने से जुड़े मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया था। वह फरवरी 2025 से जेल में है।

    कोर्ट में अभियुक्त की ओर से दी गयी दलीलें
    अभियुक्त की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि वह डोडा जब्त करने से जुड़ी प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त नहीं है। डोडा के साथ गिरफ्तार किये गये लोगों ने उसका नाम भी नहीं लिया था। उसके पास से कुछ बरामद भी नहीं किया गया है।

    टीआइ परेड में उसकी पहचान भी नहीं करायी गयी है। उसका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं रहा है। इन तथ्यों के देखते हुए न्यायालय को अभियुक्त के मामले में नरमी से विचार करना चाहिए।

    सरकारी वकील ने किया विरोध
    सरकारी वकील ने अभियुक्त की ओर से दी गयी दलील और अनुरोध का विरोध किया। साथ ही यह भी कहा कि उसे 4348.80 किलो डोडा के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।

    याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने की कड़ी टिप्पणी
    सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने मामले से संबंधित दस्तावेज की जांच में पाया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 23 नवंबर 2024 को रांची टाटा मार्ग पर लाइन होटल के पास एक ट्रक को पकड़ा था। इसमें 4348.80 किलो डोडा पाया गया था।

    ट्रक के साथ पकड़े गये लोगों के पास इससे संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इसलिए ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया था। इस ट्रक की जांच के दौरान ही एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने एनसीबी की टीम पर पिस्तौल से फायरिंग की थी।

    इस घटना की जांच में यह पाया गया कि स्कॉर्पियो किसी सूरज उरांव नाम से निबंधित (रजिस्टर्ड) है। एनसीबी की टीम ने बाद में बुंडू से रामसेवक को सूरज उरांव के साथ गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने दस्तावेज में वर्णित तथ्यों के मद्देनजर रामसेवक को घटना से संबंधित पाया।

    न्यायालय ने अभियुक्त की ओर से दायर याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए लिखा कि राज्य में नारकोटिक्स और ड्रग्स की तस्करी बढ़ती जा रही है। इससे युवा और समाज प्रभावित हो रहा है। यह देश की अर्थव्यवस्था को भी बर्बाद कर रहा है। अब समय आ गया है कि ड्रग के इस्तेमाल और तस्करी के मामलों से हमदर्दी के बदले सख्ती से निपटा जाये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के मौसम का बढ़ने लगा तापमान, पड़ेगी प्रचंड गर्मी
    Next Article संकरी गलियों में आग बुझाने के लिए खरीदे जायेंगे 39 छोटे अग्निशमन वाहन
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version