Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»देश में सभी संस्थाओं को साथ मिलकर काम करना हैः जगदीप धनखड़
    देश

    देश में सभी संस्थाओं को साथ मिलकर काम करना हैः जगदीप धनखड़

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज सदन में कहा कि देश में सभी संस्थाओं को एक साथ मिलकर काम करना है। जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर मिले जले नोटों की जांच ठीक से होनी चाहिए। उन्होंने सदन में यह टिप्पणी कल हुई सर्वदलीय बैठक की जानकारी देते हुए की। धनखड़ ने इस बैठक को सार्थक बताया।

    उन्होंने कहा कि यह मुद्दा जनता के मन को झकझोर रहा है। बैठक में सदन के नेता और विपक्ष के नेता सहित राजनीतिक दलों के नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। विस्तार में जाने की आवश्यकता नहीं है। विचार-विमर्श सर्वसम्मति से हुआ। यह चिंता को दर्शाता है। यह मुद्दा संस्थाओं के बीच का नहीं है। ऐसा नहीं है कि कार्यपालिका, विधायिका या न्यायपालिका एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी हैं।

    उन्होंने कहा कि सदन के नेता और विपक्ष के नेता अपने-अपने दलों और अन्य सभी संबंधित पक्षों से व्यापक परामर्श करेंगे। इसके बाद वे आगे के विचार-विमर्श के लिए उनके समक्ष आएंगे। सदन के नेता और विपक्ष के नेता दोनों ने अन्य लोगों के साथ अपने विचार साझा करने के बाद यही निष्कर्ष निकाला है।

    उल्लेखनीय है कि जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर कथित तौर पर भारी मात्रा में जले नोटों की जांच शुरू हो चुकी है। इस मामले पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कल सर्वदलीय बैठक आहूत की थी। हालांकि बैठक में इस मसले पर कोई समाधान नहीं निकल सका। अगले हफ्ते सदन में इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईद पर दी जा रही भाजापा की साैगात-ए-मोदी किट सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ : मायावती
    Next Article छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर सीबीआई का छापा, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता में झड़प
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील- अंतरिम आदेश के लिए सुनवाई इन तीन मुद्दों तक ही सीमित रखें

      May 20, 2025

      आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा

      May 20, 2025

      कर्नल सोफिया पर मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version