Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद, कहीं प्रदर्शन तो कहीं आगजनी, प्रतुल शाहदेव समेत कई भाजपा नेता हुए डिटेन
    Top Story

    अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद, कहीं प्रदर्शन तो कहीं आगजनी, प्रतुल शाहदेव समेत कई भाजपा नेता हुए डिटेन

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 27, 2025Updated:March 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा नेता अनिल टाइगर के हत्या के विरोध में आहूत रांची बंद का राजधानी में व्यापक असर दिख रहा है। रांची के कांके चौक सहित दर्जनों स्थनों पर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ-साथ दर्जनों भाजपा नेता सड़कों पर उतरकर बंद को समर्थन दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ रांची पुलिस ने एहतियातन प्रतुल शाहदेव और भैरव सिंह जैसे कई भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

    बंद का असर, हर तरफ प्रदर्शन
    अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ बुलाए गए बन्द का राजधानी रांची के लगभग सभी इलाकों में व्यापक असर दिख रहा है। रांची के शहर और ग्रामीण दोनों ही इलाकों में सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा के बड़े नेता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। रांची के रातू रोड में देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बंद को सफल बनाने के लिए सड़क मार्च किया।

    भाजपा के कई नेता अपने-अपने क्षेत्र में बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही सड़क पर उतरे हुए हैं। सबसे ज्यादा बन्द का असर रांची के कांके इलाके में नजर आ रहा है। कांके इलाके में ही बुधवार की शाम अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या के विरोध में बुधवार की सुबह से ही कांके चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है। जगह-जगह पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

    स्कूल और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद
    रांची बंद को लेकर रांची के लगभग सभी स्कूल बुधवार को बंद है। व्यापारिक प्रतिष्ठान, छोटे दुकान, बाजार और हाट भी बंद है। रांची के अरगोड़ा, किशोर गंज, बरियातू ओरमांझी, बेड़ो ,धुर्वा ,खलारी ,कांके रातू ,रातू रोड ,बूटी मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ता सड़क जमकर प्रदर्शन करते नजर आए हैं।

    50 से ज्यादा हिरासत में
    राजधानी रांची में संवेदनशीलता को देखते हुए भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव और भैरव सिंह को रांची पुलिस ने सुबह से ही हिरासत में रखा है। वहीं, राजधानी विभिन्न इलाकों से प्रदर्शन कर रहे 50 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

    बुंडू में भी दिखा बंद का असर
    खूंटी के बुंडू में भी पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में बंद का असर देखने को मिला। हालांकि खूंटी जिला के शहरी इलाके में बंद बेअसर रहा। भाजपा और आजसू पार्टी ने बाइक जुलूस निकालकर बुंडू शहरी क्षेत्र में दुकानों को बंद कराया। जुलूस के दौरान भाजपा और आजसू नेताओं ने हेमंत सरकार पर नारेबाजी करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार निकम्मी है। यहां कानून व्यवस्था लचर है। राज्य में हेमंत सरकार को कानून व्यवस्था दुरुस्त करना होगा।

    नेताओं ने कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। आए दिन खुलेआम हत्या की घटनाएं घट रही हैं। पुलिस प्रशासन का डर अपराधियों में नहीं रहा है। यहां की सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम करती है, इसलिए भाजपा और आजसू झारखंड बंद का समर्थन कर रहा है। इधर बन्दी को देखते हुए जगह-जगह पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। चौक चौराहों पर एहतियात बरतते हुए पुलिस अलर्ट रही। सीसीटीवी कैमरे से भी पुलिस मुख्यालय द्वारा नजर रखी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा नेता अनिल टाईगर की हत्या के विरोध में रांची बंद, कई इलाकों में प्रदर्शन और सड़क जाम
    Next Article भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
    shivam kumar

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version