Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राणा सांगा पर दिए बयान पर राज्यसभा में जमकर हंगामा
    देश

    राणा सांगा पर दिए बयान पर राज्यसभा में जमकर हंगामा

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान पर राजनीतिक माहौल गरमाता जाता रहा है। राणा सांगा पर दिए गए बयान काे लेकर शुक्रवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने मांग की कि जब तक रामजी सुमन और विपक्ष के नेता खड़गे मामले में माफी नहीं मांगते, तब तक कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हंगामा को देखते हुए राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    शुक्रवार को जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो सदन में सपा सांसद रामजीलाल सुमन को सुरक्षा देने की बात हुई। इस पर भाजपा के सांसदों ने ये कहकर हंगामा शुरू कर दिया कि सांसद ने देश के वीर के बारे में अशोभनीय बातें कही हैं। कांग्रेस से सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जो बयान सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है, उसे यहां फिर से दोहराया नहीं जासकता। राणा सांगा एक वीर थे, जाे देश के लिए लड़े थे। मैं उनकी वीरता को प्रणाम करता हूं।

    इसके बाद सदन में सभापति जगदीप धनखड़ ने भाजपा सांसद राधा मोहन अग्रवाल को मौका दिया। राधा मोहन अग्रवाल ने कहा कि अगर लालजी सुमन ने ये स्पष्टीकरण दिया होता कि उन्होंने गलती से कह दिया तो बात उसी दिन खत्म हो जाती, लेकिन सांसद ने बयान दिया कि वे अपनी बातें वापस नहीं लेंगे और नहीं माफी मांगेंगे। यह बताता है कि उन्होंने जानबूझ कर, सोच समझकर ये बयान दिया था। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि उन्होंने राणा सांगा को दलित समाज से जोड़ कर इसका राजनीतिकरण किया है। कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया है। इतिहास गवाह है कि कांग्रेस हमेशा राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ है। कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

    इस पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे भी राणा सांगा पर सत्ता पक्ष के साथ हैं। राणा सांगा देश के लिए लड़े, कांग्रेस उनका सम्मान करती है। सभापति धनखड़ ने कहा कि कोई भी सदस्य कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। सदस्य की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। ये गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक बयान के बाद सपा सदस्य ने फिर वही बयान दिया। प्रोफेसर रामगोपाल को स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए। भाजपा सांसद ने पीयूष गोयल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने देश के वीर का अपमान किया है और राणा सांगा पर अमर्यादित बयान दिया है। रामजी लाल सुमन के वाक्य निंदनीय है। इसके बाद सभापति ने रामजी लाल सुमन को सफाई देने का अवसर दिया। जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू होगया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दो गई।

    उल्लेखनीय है कि रामजीलाल ने पिछले दिनों राज्यसभा में कहा था, ‘भाजपा के लोगों का ये तकिया कलाम बन गया है कि इनमें बाबर का डीएनए है। मैं जानना चाहूंगा कि बाबर को आखिर लाया कौन? इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा लाया था। मुस्लिम अगर बाबर की औलाद हैं तो तुम लोग उस गद्दार राणा सांगा की औलाद हो।’ राणा सांगा पर बयान देने के बाद बुधवार को प्रदेश के आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर जमकर हंगामा हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगेस्ट हाउस कांड याद कर सपा को पश्चाताप जरूर करना चाहिए: मायावती
    Next Article भारतीय सेना ने एफपीवी ड्रोन का सफल परीक्षण किया
    shivam kumar

      Related Posts

      इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र

      June 30, 2026

      कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

      June 29, 2026

      तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे

      June 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र
      • YRF का महा-मास्टरस्ट्रोक: ‘अल्फा’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने थियेटर्स के लिए जारी किए कड़े नियम!
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
      • अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह
      • देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version