Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उपद्रवियों से निपटने के लिए रांची पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
    Top Story

    उपद्रवियों से निपटने के लिए रांची पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 29, 2025Updated:March 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची में रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर पुलिस अलर्ट
    रांची। राजधानी रांची में रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी के तहत शनिवार को कांके रोड स्थित रांची पुलिस लाइन में उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

    पुलिस ने हिंसा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया। इसमें बड़ी संख्या में रांची पुलिस के जवानों ने भाग लिया। आने वाले 10 दिनों के भीतर तीन महत्वपूर्ण त्योहार, जिसमें सरहुल, ईद और रामनवमी शामिल है। ऐसे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
    डीआइजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि तीनों पर्व को देखते हुए जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में रांची पुलिस लाइन में पुलिस ने मॉक ड्रिल कर जनता को यह बताने का प्रयास किया कि पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    मॉक ड्रिल में उपद्रवी की भूमिका में भी पुलिस ही थी और उसपर कार्रवाई करनेवाले भी पुलिसकर्मी ही थे। उपद्रवियों की पत्थरबाजी से लेकर उनपर अश्रु गैस के गोले, हवाई फायरिंग, पानी की बौछार, लाठीचार्ज से लेकर गिरफ्तारी तक की कार्रवाई ने यह बता दिया कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है।

    मॉकड्रिल के दौरान जवानों को यह भी बताया गया कि अगर स्थिति बिगड़ती है और उसमें लोग घायल होते हैं तो उन्हें कैसे तुरंत अस्पताल भेजा जाये और एंबुलेंस को कैसे भीड़ से निकालकर अस्पताल भेजा जाये।

    इस दौरान पुलिस के जवानों ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने, पानी की बौछार आदि को लेकर अभ्यास किया। काल्पनिक स्थिति पैदा कर उससे निपटने का भी अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान ऐसा लग रहा था कि मानो पूरा क्षेत्र हुड़दंगियों के कब्जे में है और पुलिस इससे निपटने की कोशिश कर रही है। पुलिस के जवानों ने प्रशिक्षण में दी गयी जानकारी को आत्मसात करते हुए अपने अनुभव का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में आम लोग भी मॉकड्रिल का हिस्सा बने हुए थे।

    सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि सुरक्षा को लेकर रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि मॉकड्रिल के जरिये पुलिस ने आसामाजिक तत्वों से निपटने का अभ्यास किया। अगर किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड : मौसम में अभी जारी रहेगा उतार-चढ़ाव
    Next Article झारखंड के सात जिले सांप्रदायिक दृष्टिकोण से अतिसंवेदशील
    shivam kumar

      Related Posts

      दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत

      May 21, 2025

      आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण तीन ट्रेनें प्रभावित

      May 21, 2025

      झारखंड में इस वर्ष समय से पूर्व दस्तक दे सकता है मॉनसून

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उतरेंगी भारतीय महिला बॉक्सर
      • केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल
      • छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे
      • गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हुई
      • ट्रंप ने की 175 बिलियन डॉलर की ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version