Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजद संरक्षक लालू और कांग्रेस नेता सोनिया ने बिहार को ‘बर्बाद’ कर दिया : शाह
    देश

    राजद संरक्षक लालू और कांग्रेस नेता सोनिया ने बिहार को ‘बर्बाद’ कर दिया : शाह

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 30, 2025Updated:March 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना/गोपालगंज। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस और उसकी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जोरदार प्रहार किया। शाह ने कहा कि राजद संरक्षक लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बिहार को ‘बर्बाद’ कर दिया। वे आज दोपहर गोपालगंज में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

    केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग की गठबंधन सरकार में राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया और आज बिहार को बीमारू राज्य से प्रगतिशील राज्य की पंक्ति में लाकर के खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब बिहार को यह तय करना है कि उसे लालू-राबड़ी का जंगल राज चाहिए या मोदी जी और नीतीश कुमार का विकास पथ।

    उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस जो 65 साल में नहीं कर पाई, वह नरेन्द्र मोदी ने 10 साल में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि आने वाले बिहार विधानसभा में राजग सरकार को फिर से वोट दें। हम पांच साल के भीतर बिहार को बाढ़ मुक्त बना देंगे।

    बिहार में राजग 2005 में सत्ता में आयी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। इस गठबंधन ने दो दशकों तक बिहार पर शासन किया है। पिछले 20 सालों में दो बार ऐसा हुआ है जब नीतीश कुमार विपक्षी खेमे में चले गए और राजद के साथ गठबंधन में राज्य सरकार चलाई। नीतीश कुमार अब राजग खेमे में वापस आ गए हैं और बिहार चुनाव के लिए भाजपा के साथ मिलकर तैयारी कर रहे हैं।

    लालू यादव और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, “यहां लालू-राबड़ी शासन और केंद्र में सोनिया-मनमोहन सरकार ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। लालू के दोनों बेटे अब मुख्यमंत्री पद की तैयारी कर रहे हैं। उनकी बेटी (मीसा भारती) संसद में हैं। उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी सदन (विधान परिषद) की सदस्य हैं। लालू अपने परिवार को ‘सेट’ करने में व्यस्त हैं। उन्होंने बिहार में युवाओं को ‘सेट’ नहीं किया। लेकिन केंद्र की नरेन्द्र मोदी ने युवाओं को रोजगार दिया है।

    शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण सुनिश्चित किया और बिहार में माता जानकी की प्रकाट्य स्थली पर भी भव्य मंदिर बनाने की योजना बनाई है। केंद्र की भाजपा सरकार ने छठ पर्व के लिए छुट्टियों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने राज्य के लिए बजट घोषणाओं को सूचीबद्ध करते हुए कहा, “केंद्र ने बिहार के विकास के लिए 9 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। तेरह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं। हम 8,000 करोड़ रुपये की लागत से सात पुल बनाएंगे। केंद्र ने बिहार में मखाना बोर्ड भी स्थापित किया है।” राजद ने बिहार को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअवैध माइंस के पास से 350 टन कोयला जब्त
    Next Article कांग्रेस के लोग आरएसएस कार्यालय जाकर संघ को समझें : बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

      May 19, 2025

      बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार

      May 19, 2025

      मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version