Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»मॉस्को में विस्फोट के बाद राष्ट्रपति पुतिन की बंकरनुमा कार लिमोजिन में आग लगी
    दुनिया

    मॉस्को में विस्फोट के बाद राष्ट्रपति पुतिन की बंकरनुमा कार लिमोजिन में आग लगी

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ऑरस सीनेट लिमोजिन कार में संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) मुख्यालय के पास विस्फोट के बाद आग लग गई। 275,000 पाउंड की यह गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। आसपास के लोगों ने आपातकालीन सेवाओं के पहुंचने से पहले आग बुझाने का प्रयास किया।

    ब्रिटेन के न्यूज चैनल जीबीएन ने 29 मार्च को प्रसारित खबर में यह जानकारी दी गई है। माना जा रहा है कि आग कार के इंजन में लगी। इसके तुरंत बाद उसके इंटीरियर में आग फैल गई। सड़क पर धुआं फैला तब आसपास के रेस्तरां के कर्मचारी मदद के लिए पहुंचे। सामने आए एक वीडियो फुटेज में कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। यह पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट किस वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि यह कार क्रेमलिन के प्रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की है।

    उल्लेखनीय है कि ऑरस लिमोजिन कार को खासतौर से पुतिन के लिए बनाया गया है। इसका डिजाइन रूस की कंपनी एनएएमआई ने तैयार किया है। इस मॉडल को रूस की सेंट्रल साइंटिफिक रिसर्च ऑटोमोबाइल और ऑटोमोटिव इंजन इंस्‍टीट्यूट ने मिलकर विकसित किया है। यह कार 6,700 मि.मी. (6.70 मीटर) लंबी है और इसका वजन 2,700 किलोग्राम है। कार पूरी तरह बुलेट प्रूफ है और इस पर गोलियों या बम का जरा भी असर नहीं पड़ता। चाहे गाड़ी पर बम फेंके या जमीन में रखकर विस्‍फोट किया जाए, यह कार नीचे से ऊपर तक पूरी तरह सेफ है। कार में सेल्‍फ कंटेन ऑक्‍सीजन सप्‍लाई सिस्‍टम है। टायर फ्लैट रबर से बने हैं। कार के अंदर ही सिक्‍योर लाइन कम्‍युनिकेशन सिस्‍टम है, जो दुनिया में कहीं भी बात करने की सुविधा देता है। यह कार कई तरह के घातक हथियारों से लैस है। इसके फीचर इस कार को एक बंकर में तबदील कर देते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरजरप्पा में मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की हुई पूजा, चंडी पाठ में शामिल हुए भक्त
    Next Article म्यांमार में भूकंप के बाद का बाद का मंजर खौफनाक, मलबे में दबे लोगों के जीवत होने की उम्मीद क्षीण
    shivam kumar

      Related Posts

      कैलिफोर्निया में तूफान, भारी बारिश, काफी हिस्सा बाढ़ से घिरा

      December 25, 2025

      वेटिकन सिटी में क्रिसमस की धूम, पोप लियो का संदेश-यह दान और उम्मीद का त्योहार

      December 25, 2025

      बांग्लादेश में ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2 तेज, 24 घंटे में 663 गिरफ्तार

      December 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version