Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»म्यांमार में भूकंप के बाद भारत ने तीनों सेनाओं के जरिए तेज किया ऑपरेशन ‘ब्रह्मा’
    देश

    म्यांमार में भूकंप के बाद भारत ने तीनों सेनाओं के जरिए तेज किया ऑपरेशन ‘ब्रह्मा’

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 31, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – वायुसेना ने तीन परिवहन विमानों के जरिए अब तक 96.3 टन राहत सामग्री पहुंचाई- सेना की 118 सदस्यीय टीम 60 बिस्तरों का अस्पताल बनाने के लिए आगरा से रवाना
    नई दिल्ली। म्यांमार में आए भूकंप के बाद भारत ने तीनों सेनाओं के जरिए अपना ऑपरेशन ‘ब्रह्मा’ तेज कर दिया है। नौसेना के दो जहाजों ने यांगून पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया है। इसके अलावा दो और जहाज म्यांमार के लिए रवाना किये गए हैं, जो मंगलवार को पहुंचकर ऑपरेशन में शामिल होंगे। भारतीय सेना की 118 सदस्यीय फील्ड अस्पताल इकाई भी सोमवार को आगरा से मांडले के लिए रवाना की गई है। यह टीम 60 बिस्तरों वाला चिकित्सा उपचार केंद्र स्थापित करके भूकंप प्रभावितों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराएगी। भारतीय वायु सेना ने तीन परिवहन विमानों के जरिए अब तक 96.3 टन राहत सामग्री पहुंचाई है।

    भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के साथ मिलकर भूकंप प्रभावित म्यांमार में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) प्रयासों को आगे बढ़ाया जा रहा है। नौसेना के कमोडोर रघुनाथ नायर ने आज बताया कि म्यांमार में 28 मार्च को आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत सरकार ने सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया ऑपरेशन ‘ब्रह्मा’ तेज कर दिया है। नौसेना ने इसके लिए चार जहाजों को तैनात किया है, जिसमें से जहाज सतपुड़ा और सावित्री 29 मार्च को यांगून के लिए 40 टन मानवीय सहायता लेकर रवाना किये गए थे। दोनों जहाजों ने म्यांमार पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

    उन्होंने बताया कि इसके अलावा अंडमान और निकोबार कमान से भारतीय नौसेना के जहाज करमुक और एलसीयू 52 भी मानवीय सहायता और आपदा राहत संचालन में सहायता के लिए 30 मार्च को यांगून के लिए रवाना किये गए हैं। इन जहाजों पर लगभग 52 टन राहत सामग्री लादकर भेजी गई है, जिसमें आवश्यक कपड़े, पीने का पानी, भोजन, दवाइयां और आपातकालीन राहत सामग्री है। नौसेना इस क्षेत्र में ‘पहला प्रतिक्रियादाता’ बने रहने के भारत के संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध है। दो जहाजों को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के श्री विजयपुरम बंदरगाह में स्टैंडबाय पर रखा गया है। इन्हें मंगलवार को रवाना किया जाएगा और दोनों जहाज लगभग उसी समय म्यांमार पहुंचेंगे, जब वहां पहले से मौजूद दो जहाज वापसी के लिए रवाना होंगे।

    सेना की ओर से बताया गया है कि म्यांमार में 28 मार्च को आए भूकंप के बाद त्वरित प्रतिक्रिया में भारतीय सेना ऑपरेशन ब्रह्मा के हिस्से के रूप में तत्काल मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए एक विशेष चिकित्सा कार्य बल तैनात कर रही है। लेफ्टिनेंट कर्नल जगनीत गिल के नेतृत्व में शत्रुजीत ब्रिगेड मेडिकल रिस्पॉन्डर्स की 118 सदस्यीय एयरबोन एंजल्स टीम आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ आगरा से मांडले के लिए रवाना हो चुकी है। यह टीम म्यांमार के लोगों को प्राथमिक उपचार और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सहायता करेगी। आपदा से प्रभावित स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को सहायता देने के लिए 60 बिस्तरों वाला चिकित्सा उपचार केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह मिशन भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के सिद्धांत पर शुरू किया गया है, जो संकट के समय मित्र देशों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

    वायुसेना ने एक बयान में बताया कि म्यांमार के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारतीय वायुसेना भूकंप प्रभावित म्यांमार में राहत एवं बचाव मिशन ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ में लगातार काम कर रही है। वायुसेना ने अपने तीन परिवहन विमानों को इस ऑपरेशन में तैनात किया है। अब तक 96.3 टन महत्वपूर्ण आपूर्ति के साथ सेना चिकित्सा कोर और एनडीआरएफ के 198 कर्मियों को तीन सी-130जे और दो सी-17 विमानों के जरिए हवाई मार्ग से पहुंचाया गया है।​ म्यांमार के लोगों के लिए तत्काल मानवीय सहायता की पहली खेप भी भेजी गई है। वायुसेना के सी-130जे विमान से कंबल, तिरपाल, स्वच्छता किट, स्लीपिंग बैग, सोलर लैंप, भोजन के पैकेट और रसोई सेट लेकर भेजा गया है। इस उड़ान के साथ एक खोज एवं बचाव दल और चिकित्सा दल भी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवक्फ संशोधन बिल को केसीबीसी का समर्थन, भाजपा बोली- बिल के विरोधियों को यह करारा जवाब
    Next Article आत्मनिर्भरता की दिशा में परमाणु ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिकाः नरेन्द्र मोदी
    shivam kumar

      Related Posts

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025

      वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान

      May 19, 2025

      प्रधानमंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version