Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»पाकिस्तान में आज शुरू होगी अफगान शरणार्थियों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया
    विदेश

    पाकिस्तान में आज शुरू होगी अफगान शरणार्थियों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया

    shivam kumarBy shivam kumarApril 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे अफगान शरणार्थियों की स्वदेश वापसी की प्रक्रिया आज शुरू होगी। इन लोगों के स्वैच्छिक वापसी के लिए 31 मार्च की समय सीमा समाप्त हो गई है। खैबर पख्तूनख्वा गृह विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अफगान शरणार्थियों को आज से अफगानिस्तान वापस भेजा जाएगा।

    जियो न्यूज चैनल की खबर में इसका विवरण देते हुए कहा गया कि संघीय सरकार ने पिछले सप्ताह तालिबान सरकार के अनुरोध के बावजूद समय सीमा में किसी भी तरह के विस्तार के खिलाफ फैसला किया था। सरकार ने विदेशी नागरिकों से संबंधित विदेशी राष्ट्रीय सुरक्षा सेल के डैशबोर्ड को अपडेट करने के लिए 27 मार्च तक प्रांतीय सरकार से खैबर पख्तूनख्वा में अफगान छात्रों का रिकॉर्ड भी मांगा था।

    अवैध रूप से रह रहे अफगान शरणार्थियों को निष्कासित करने की नीति मुल्क में बढ़ते आतंकवादी हमलों के बीच सुरक्षा स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयासों के हिस्से के रूप में आई है। इस्लामाबाद ने बार-बार अफगान क्षेत्र से संचालित आतंकवादी समूहों को दोषी ठहराया है। रेडियो पाकिस्तान ने आज बताया कि अब तक पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे 878,972 अफगान अपने देश लौट चुके हैं। इस बीच, मानवाधिकार निगरानी संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पाकिस्तान से देश में रह रहे अवैध अप्रवासियों और अफगान नागरिकों के निष्कासन के संबंध में अपनी अपारदर्शी अवैध विदेशी प्रत्यावर्तन योजना को वापस लेने का आग्रह किया है।

    पेशावर में किसी भी अन्य शहर की तुलना में सबसे अधिक संख्या में अफगान नागरिक रहते हैं। उनमें से हजारों लोग अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं जबकि अन्य पिछले कई दशकों से शहर में नौकरी कर रहे हैं। वे स्थानीय आबादी के साथ कई शहरी, उपनगरीय और ग्रामीण इलाकों में रह रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान में बलूचिस्तान के बरखान जिले में भूकंप से कांपी धरती
    Next Article साहिबगंज में दो मालगाड़ियों की टक्कर, दो की मौत, चार घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला

      May 18, 2025

      चीन की विमान कंपनियों ने नेपाल का कानून मानने से क्या इनकार, सरकार को नहीं देतीं टैक्स

      May 18, 2025

      अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version