Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»असम के मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश के मो. युनूस के बयान को बताया आपत्तिजनक
    देश

    असम के मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश के मो. युनूस के बयान को बताया आपत्तिजनक

    shivam kumarBy shivam kumarApril 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के उस बयान की कड़ी निंदा की है। जिसमें यूनुस ने पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों को ‘लैंडलॉक्ड’ बताने और बांग्लादेश को उनका समुद्री मार्ग का संरक्षक बताने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने इसे आपत्तिजनक और अस्वीकार्य बताया।

    मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर मोहम्मद यनुस के बयान पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा कि यह बयान भारत के रणनीतिक ‘चिकन नेक’ कॉरिडोर की संवेदनशीलता को दर्शाता है। ऐतिहासिक रूप से, देश के भीतर भी कुछ तत्व इस गलियारे को तोड़कर पूर्वोत्तर को मुख्यभूमि से अलग करने की बातें कर चुके हैं, जो गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है। उन्होंने इस क्षेत्र में मजबूत रेलवे और सड़क नेटवर्क विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि चिकन नेक कॉरिडोर के अंदर और आसपास बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नए इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण जरूरी है। साथ ही, ऐसे वैकल्पिक मार्ग भी खोजे जाने चाहिए, जो इस गलियारे पर निर्भरता कम कर सकें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन सही रणनीति और नवाचार के जरिए इसे संभव बनाया जा सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि मोहम्मद यूनुस के इस भड़काऊ बयान को हल्के में न लिया जाए, क्योंकि यह गहरे रणनीतिक मंसूबों और लंबे समय से चले आ रहे एजेंडे को दर्शाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिम बंगाल: अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट से एक ही परिवार के आठ की मौत
    Next Article देश में वामपंथी उग्रवाद से सबसे अधिक प्रभावित जिलों की संख्या घटकर छह हुई: अमित शाह
    shivam kumar

      Related Posts

      सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार

      July 4, 2025

      देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर

      July 4, 2025

      राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version