Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सिरम टोली में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक, मुख्यमंत्री का डीजीपी को आदेश
    Top Story

    सिरम टोली में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक, मुख्यमंत्री का डीजीपी को आदेश

    shivam kumarBy shivam kumarApril 1, 2025Updated:April 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    30 मार्च को सिरम टोली फ्लाई ओवर के रैंप को हटाने के लिए कुछ लोगों ने जुलूस निकालकर उग्र प्रदर्शन किया था
    रांची। पुलिस बल के साथ धक्का मुक्की और छीना-झपटी करने वाले अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी गयी है। सरकार ने डीजीपी को इससे संबंधित आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि बीते 30 मार्च को सिरम टोली फ्लाई ओवर के रैंप को हटाने के लिए कुछ लोगों ने जुलूस निकालकर उग्र प्रदर्शन किया था। उग्र प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने के साथ-साथ विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस बल के साथ धक्का मुक्की और छीना-झपटी की थी। प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, जवान और दंडाधिकारियों ने संयम का परिचय देते हुए विधि व्यवस्था का बनाये रखा था। इस घटित घटना के बाद में चुटिया थाना में कांड संख्या 77/2025 सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया गया था।

    सरकार ने डीजीपी को दिया आदेश:
    प्राथमिक दर्ज करने की सूचना प्राप्त होने पर सरकार ने डीजीपी को यह निर्देश दिया है कि चूंकि यह घटना सरहुल पर्व की भावना से जुड़ा हुआ है, अत: इस प्राथमिकी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध किसी भी कार्रवाई पर रोक लगायी जाये। इसके बाद डीजीपी ने एसएसपी रांची को निर्देश दिया है कि इस कांड में कोई अग्रतार कार्रवाई नहीं की जाये।

    इनपर हुई है नामजद प्राथमिकी:
    सरना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात दंडाधिकारी के आवेदन पर पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव, शनि हेंब्रम, मधु रजक, कुंदरसी मुंडा, निरंजना हेरेंज, मनोज कुमार महतो, पवन तिर्की, रवि मुंडा, राहुल तिर्की, आकाश तिर्की, अजय टोप्पो, प्रदीप बेक, राजेश कच्छप, बाहा मरांडी, आशीष, राकेश बड़ाइक, विकास मुंडा, नमीत हेंब्रम, चंपा कुजूर, सुनीता मुंडा समेत 21 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसमें 150 से ज्यादा अज्ञात का भी जिक्र है। अज्ञात की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। प्राथमिकी में इस बात का जिक्र है कि जबरन बैरिकेडिंग तोड़ी गयी। जवान की राइफल छीनने की कोशिश की गयी। पुलिस के साथ धक्का मुक्की की गयी। सरकारी काम में बाधा डाला गया। पुलिस के साथ बदसलूकी भी की गयी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिम्सटेक शिखर सम्मेलन में मोदी-ओली के बीच बैंकाक में होगी मुलाकात
    Next Article पाकिस्तान में बलूचिस्तान के बरखान जिले में भूकंप से कांपी धरती
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version