Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिका में ‘ट्रंप के टैरिफ’ की घोषणा से पहले बाजार में भूचाल, मूडीज ने कहा-जीडीपी में आएगी गिरावट
    दुनिया

    अमेरिका में ‘ट्रंप के टैरिफ’ की घोषणा से पहले बाजार में भूचाल, मूडीज ने कहा-जीडीपी में आएगी गिरावट

    shivam kumarBy shivam kumarApril 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बहुप्रतीक्षित टैरिफ कुछ लोगों की अपेक्षा से पहले ही लागू होने जा रहे हैं। पूर्व की घोषणा के अनुसार दो अप्रैल देररात या अगले दिन की सुबह अमेरिका शुल्क लागू कर देगा। इस टैरिफ से बाजार में डर का माहौल है।

    सीएनएन की खबर में इस पर विस्तार से चर्चा की गई है। खबर में कहा गया कि टैरिफ कुछ लोगों की अपेक्षा से पहले ही प्रभावी हो जाएंगे। ट्रंप प्रशासन की ‘मुक्ति दिवस’ ​​व्यापार नीति की घोषणा को अब तक के इतिहास में सबसे अधिक आक्रामक कहा जा रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि ट्रंप आज अपनी व्यापार नीति से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। अगले दिन शाम चार बजे रोज गार्डन में टैरिफ की घोषणा की जाएगी। घोषणा के साथ यह प्रभावी हो जाएंगे।

    उधर, निवेशकों, अर्थशास्त्रियों और प्रमुख कंपनियों के सीईओ को आशंका है कि आयात करों से लाभ की बजाय नुकसान होगा। ट्रंप ने सोमवार देररात संवाददाताओं से कहा था कि उन्होंने व्यापक नए टैरिफ की योजना पर सहमति बना ली है। बताया जा रहा कि वह 20 प्रतिशत अधिक के ट्रैफिक की घोषणा कर सकते हैं। ट्रंप के सलाहकारों ने सार्वजनिक रूप से टैरिफ एजेंडे का समर्थन किया है।

    मूडीज एनालिटिक्स के मुख्य अर्थशास्त्री मार्क जांडी ने कहा कि अगर टैरिफ 20 प्रतिशत से अधिक का हुआ तो यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए सबसे खराब स्थिति होगी। मूडीज के अनुसार, इस व्यापार युद्ध में 5.5 मिलियन नौकरियां खत्म हो जाएंगी। बेरोजगारी दर सात प्रतिशत तक बढ़ जाएगी और अमेरिकी जीडीपी में 1.7 फीसद की गिरावट आएगी। जांडी ने कहा कि ट्रंप इस तरह के नुकसान से बचने के लिए उपायों की भी घोषणा कर सकते हैं। टैक्स फाउंडेशन में संघीय कर नीति की उपाध्यक्ष एरिका यॉर्क ने कहा कि ट्रंप का यह अभूतपूर्व और क्रांतिकारी कदम होगा। संघीय व्यापार डेटा के अनुसार, आयातित वस्तुओं पर लगभग 3.3 ट्रिलियन डॉलर का टैरिफ लगाया जाएगा। टैक्स फाउंडेशन के अनुसार, व्हाइट हाउस में अपने पूर्व के चार वर्षों के दौरान ट्रंप ने लगभग 380 बिलियन डॉलर के आयात पर टैरिफ लगाया था। इस बार यह टैरिफ तब की तुलना में लगभग 10 गुना बड़ा होगा। पूर्व राष्ट्रपति विलियम मैककिनले ने 1890 के दशक में आयात पर करों को लगभग 50 फीसदी तक बढ़ा दिया था। इस साल जनवरी में पदभार ग्रहण करने के बाद से ट्रंप ने चीन पर टैरिफ में 20, कनाडा और मैक्सिको पर 25 और स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ को 25 प्रतिशत तक बढ़ा चुके हैं। ट्रंप ने अब तक मेन स्ट्रीट और वॉल स्ट्रीट की चिंता की परवाह नहीं की है।

    बी. रिले वेल्थ मैनेजमेंट के मुख्य बाजार रणनीतिकार आर्ट होगन ने कहा कि लोगों के लिए महंगाई की उच्च दरों की उम्मीद करना स्वाभाविक है, क्योंकि हमने मैककिनले के बाद से इस तरह का व्यापार युद्ध नहीं देखा है। मुक्ति दिवस से पहले अमेरिकी शेयरों में तेजी से गिरावट आई है। निवेशक व्यापार नीति से भ्रमित हैं। अमेरिप्राइज के मुख्य बाजार रणनीतिकार एंथनी सैग्लिम्बेन का मानना है कि संभावित टैरिफ से बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। वॉल स्ट्रीट की चिंता बढ़ रही है कि ट्रंप की व्यापार नीति अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडेमोक्रेटिक बुकर 25 घंटे तक सीनेट में लगातार बोलते रहे राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के खिलाफ
    Next Article महाराष्ट्र के बुलढाणा में तीन वाहनों की टक्कर, 5 लोगों की मौत, 24 घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार

      May 25, 2025

      राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश

      May 25, 2025

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version