Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»अमेरिकी टैरिफ में राहत के ऐलान से ग्लोबल मार्केट में जबरदस्त तेजी, गिफ्ट निफ्टी भी 3.7 प्रतिशत तक उछला
    बिजनेस

    अमेरिकी टैरिफ में राहत के ऐलान से ग्लोबल मार्केट में जबरदस्त तेजी, गिफ्ट निफ्टी भी 3.7 प्रतिशत तक उछला

    shivam kumarBy shivam kumarApril 10, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – 11 अप्रैल को सेंसेक्स और निफ्टी में भी दिख सकती है जबरदस्त मजबूती
    नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के तमाम देशों को रेसिप्रोकल टैरिफ के मामले में 90 दिनों के लिए राहत का ऐलान किया है। ट्रंप द्वारा टैरिफ में राहत दिए जाने का ऐलान करने के कारण दुनिया भर के तमाम बाजारों में आज जबरदस्त मजबूती नजर आ रही है। इस तेजी का असर कल के ट्रेडिंग सेशन में भारतीय बाजार में भी नजर आ सकता है। हालांकि, चीन पर अमेरिकी टैरिफ को 104 प्रतिशत से बढ़ा कर 125 प्रतिशत कर दिया गया है। चीन पर ये नया टैरिफ तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति के इस टैरिफ गिफ्ट का असर गिफ्ट निफ्टी पर भी काफी हुआ है। महावीर जयंती के कारण आज भारतीय शेयर बाजार में छुट्टी है लेकिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इंटरनेशनल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म गिफ्ट निफ्टी पर आज जबरदस्त मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति के ऐलान से उत्साहित गिफ्ट निफ्टी दोपहर 12 बजे तक के कारोबार के बाद 832.50 अंक यानी 3.70 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,319.50 अंक के स्तर पर पहुंच कर कारोबार कर रहा था। गिफ्ट निफ्टी की इस मजबूती से घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी में भी जोरदार रैली आने का संकेत मिल रहा है। आज की छुट्टी के बाद घरेलू शेयर बाजार कल 11 अप्रैल को कारोबार के लिए खुलेगा।

    गिफ्ट निफ्टी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स पर आधारित फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट है। इसका कारोबार गुजरात के गिफ्ट सिटी में स्थित एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज के जरिए होता है। गिफ्ट निफ्टी को पहले एसजीएक्स निफ्टी कहा जाता था। उस समय इसकी ट्रेडिंग सिंगापुर एक्सचेंज (एसजीएक्स) पर होती थी। गिफ्ट निफ्टी में दो सत्रों में ट्रेडिंग होती है। भारतीय समय के हिसाब से पहले सत्र में इसकी ट्रेडिंग सुबह 6:30 बजे से शाम 3:40 बजे तक होती है। इसी तरह दूसरे सत्र में इसकी ट्रेडिंग शाम 4:35 बजे से लेकर आधी रात के बाद 2:45 (एएम) बजे तक होती है। गिफ्ट निफ्टी की चाल के आधार पर घरेलू शेयर बाजार में होने वाले कारोबार का भी अनुमान लगाया जाता है। हालांकि कई बार ये अनुमान वास्तविकता से अलग भी होता है। आज घरेलू शेयर बाजार में छुट्टी होने के बावजूद गिफ्ट निफ्टी में कारोबार हो रहा है और फिलहाल यह सूचकांक जबरदस्त मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    ग्लोबल मार्केट में गिफ्ट निफ्टी के अलावा दूसरे सूचकांकों पर अगर नजर डालें तो अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान जबरदस्त मजबूती का माहौल बना हुआ था, जिसके कारण एसएंडपी 500 इंडेक्स 474.13 अंक यानी 9.52 प्रतिशत उछल कर 5,456.90 के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह नैस्डेक ने 1,857.06 अंक यानी 12.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,124.27 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया था।

    एशियाई बाजारों में भी आज जोरदार मजबूती नजर आ रही है। एशिया के 9 बाजारों में से गिफ्ट निफ्टी समेत सभी 9 बाजारों के सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। अभी तक के कारोबार में ताइवान वेटेड इंडेक्स 9 प्रतिशत से अधिक उछल गया है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 8 प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। ताइवान वेटेड इंडेक्स फिलहाल 1,608.27 अंक यानी 9.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,000.03 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 2,743.70 अंक यानी 8.65 प्रतिशत की छलांग लगा कर 34,457.73 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    कोस्पी इंडेक्स भी आज फिलहाल 139.67 अंक यानी 6.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,433.37 अंक के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 170 अंक यानी 5.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,563.69 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 299.87 अंक यानी 4.78 प्रतिशत उछल कर 6,267.86 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 4.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,136.58 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 608.40 अंक यानी 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 20,872.89 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,228.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली तेजी, चांदी की घटी चमक
    Next Article ट्रंप प्रशासन ने एफबीआई निदेशक काश पटेल की एटीएफ से छुट्टी की
    shivam kumar

    Related Posts

    सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

    November 10, 2025

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    November 10, 2025

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version