Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»उत्तराखंड के श्रीनगर में बनेगा एलिवेटेड रोड, केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने दी हरी झंडी
    देश

    उत्तराखंड के श्रीनगर में बनेगा एलिवेटेड रोड, केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने दी हरी झंडी

    shivam kumarBy shivam kumarApril 10, 2025Updated:April 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने एलिवेटेड रोड की जल्द डीपीआर बनाने के दिए निर्देशश्रीनगर वासियों व चारधाम के यात्रियों को मिलेगी जाम से राहत: धन सिंह रावत
    देहरादून। पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर में एलिवेटेड रोड का निर्माण के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड‍़करी ने स्वीकृति दे दी है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल रंग लाई है। पंच पीपल से स्वीत तक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। यह परियोजना श्रीनगर शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ पर्यटन और सामरिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को बताया कि नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस महत्वकांक्षी परियोजना के निर्माण को अंतिम स्वीकृति दे दी गई है। मंत्री रावत ने बताया कि उच्च स्तरीय बैठक में श्रीनगर में एलिवेटेड रोड का निर्माण को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसके फलस्वरूप केन्द्रीय मंत्री ने एलिवेटेड रोड़ परियोजना पर अंतिम निर्णय लेते हुये इसके निर्माण को हरी झंडी दे दी है।

    उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को एलिवेटेड रोड के शीघ्र ही इसकी डीपीआर बनाने केनिर्देश दिये। उन्होंने बताया कि अलकनंदा नदी के किनारे पंच पीपल से स्वीत तक 7.5 किलोमीटर एलिवेटेडि रोड का निर्माण किया जाएगा। इस एलिवेटेड रोड की कनेक्टिविटी रेलवे स्टेशन और श्रीनगर बाजर से की जाएगी, इसके अलावा रोड से एनआईटी श्रीनगर, एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर, गढ़वाल विश्वविद्यालय, राजकीय आईटीआई सहित कई प्रमुख संस्थान भी कनेक्ट होंगे। एलिवेटेड रोड बनने से जहां श्रीनगर शहर में यातायात दबाव कम होगा वहीं, चार धाम के यात्रियों को भी जाम से राहत मिलेगी।

    मंत्री ने बताया कि ऐलिवेटेड कॉरिडोर पर्यटन एवं सामरिक आवश्यकताओं की दृष्टि से भी खास महत्वपूर्ण होगा। एलिवेटेड परियोजना को अंतिम स्वीकृत मिलने पर मंत्री धन सिंह रावत ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी का आभार जताया। साथ ही उन्होंने उन्हें सिद्धपीठ मां धारी देवी के दर्शन करने और चार धाम यात्रा पर आने का न्योता भी दिया। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने अपनी सहर्ष सहमति दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवायनाड भूस्खलन प्रभावितों के कर्ज माफ नहीं करने पर प्रियंका ने जताई नाराजगी
    Next Article मौसम में बदलाव के बाद तापमान में आई गिरावट,गर्मी से मिली राहत
    shivam kumar

      Related Posts

      बीमार लोगों को इलाज की सुविधा देना सरकार की पहली प्राथमिकता: द्राैपदी मुर्मू

      October 26, 2025

      सरकार बनी तो वक्फ बिल को कूड़े में फेंकेंगे : तेजस्वी यादव

      October 26, 2025

      बिहार के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनानी होगी, क्योंकि महागठबंधन के पास न नेता हैं, न नीयत: अमित शाह

      October 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बीमार लोगों को इलाज की सुविधा देना सरकार की पहली प्राथमिकता: द्राैपदी मुर्मू
      • सरकार बनी तो वक्फ बिल को कूड़े में फेंकेंगे : तेजस्वी यादव
      • महापर्व छठ को लेकर शहर के ट्रैफिक में बदलाव, मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
      • बीमार मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
      • ‘बाहुबली: द एपिक’ ट्रेलर ने मचाई धूम, प्रभास का दिखा दमदार अवतार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version