Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»INDvSL DAY-4: जडेजा ने झटके दो विकेट, भारत जीत से 7 विकेट दूर
    क्रिकेट

    INDvSL DAY-4: जडेजा ने झटके दो विकेट, भारत जीत से 7 विकेट दूर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 5, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका ने दूसरी पारी में 410 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में 31 रनों तक ही तीन विकेट गंवा दिए हैं। खराब रौशनी के चलते मैच को समय से कुछ देर पहले ही खत्म करना पड़ा।

    स्कोरकार्ड के लिए करें क्लिक

    रविंद्र जडेजा ने एक ही ओवर में दिमुथ करुणारत्ने और सुरंगा लकमल को आउट कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। करुणारत्ने 13 रन जबकि नाइटवॉचमैन के तौर पर आए लकमल बिना खाता खोले ही आउट हो गए। धनंजय डी सिल्वा और एंजलो मैथ्यूज फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका को दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने पहला झटका दिया था। सदीरा समरविक्रमा 5 रन बनाकर शमी की बाउंसर पर कैच आउट हुए। इस तरह से श्रीलंका को 14 रनों पर पहला झटका लगा था।

    इससे पहले चौथे दिन टीम इंडिया 5 विकेट खोकर 246 रन बनाए। इससे भारत ने 409 रन की बढ़त हासिल कर पारी घोषित कर दी। इस पारी रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया।

    सलामी बल्लेबाज और बर्थडे ब्वॉय शिखर धवन 67 रन बनाकर आउट हुए, इस तरह से भारत को 144 रनों पर चौथा झटका लगा। कप्तान विराट कोहली का साथ देने रोहित शर्मा क्रीज पर आए हैं। भारत की बढ़त 300 के पार पहुंच चुकी है। इससे पहले चेतेश्वर पुजारा महज एक रन से हाफसेंचुरी जड़ने से चूक गए थे और 49 रन बनाकर धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर एंजलो मैथ्यूज को कैच थमा बैठे। इस तरह से भारत ने 106 रनों पर तीसरा विकेट गंवाया। लंच ब्रेक तक भारत ने दो विकेट पर 51 रन बना लिए थे। भारत की बढ़त 250 के पार पहुंच चुकी है। शिखर धवन का साथ देने कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आ गए हैं। धवन और पुजारा के बीच 77 रनों की साझेदारी हुई थी।

    भारत को दूसरी पारी में अजिंक्य रहाणे के रूप में दूसरा झटका लगा। रहाणे 10 रन बनाकर दिलरुवान परेरा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए। भारत को 29 रनों पर दूसरा झटका लगा था।

    इससे पहले मैच के चौथे दिन भारत ने श्रीलंका को 373 रनों पर ऑलआउट किया। 163 रनों की बढ़त के साथ टीम इंडिया ने 10 रनों पर मुरली विजय के रूप में पहला विकेट गंवाया। पहली पारी में सेंचुरी जड़ने वाले मुरली विजय 9 रन बनाकर सुरंगा लकमल की गेंद पर आउट हुए।

    इससे पहले श्रीलंका ने चौथे दिन 9 विकेट पर 356 रनों से आगे खेलना शुरू किया और 373 रनों पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। कप्तान दिनेश चंडीमल 164 रन पर कैच आउट हो गए। भारत की ओर से इशांत शर्मा और आर अश्विन ने तीन-तीन जबकि मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिया।

    इससे पहले भारत ने पहली पारी में सात विकेट पर 536 रनों पर पारी घोषित कर दी थी। कप्तान विराट कोहली ने 243 रनों की शानदार पारी खेली थी।

    प्लेइंग इलेवन :
    भारत : मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचन्द्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी
    श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने, दिलरुवान परेरा, धनंजया डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रोशन सिल्वा, सुरंगा लकमल, लक्षन संदकन, लहिरु गमागे

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIND vs SL 3rd Test Day 4 : दूसरी पारी में श्रीलंका को पहला झटका, SL 373, 24/1 (13.0 Ovs)
    Next Article कांग्रेस अध्यक्ष पद के इकलौते दावेदार राहुल गांधी के सभी नामांकन वैध, बस एलान बाकी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

    May 3, 2026

    आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

    April 30, 2026

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम एएफसी एशियाई कप के लिए सूझो पहुंची

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
    • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
    • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
    • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version