Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मंत्री हफीजुल के लिए संविधान नहीं, शरीयत मायने रखता है : बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    मंत्री हफीजुल के लिए संविधान नहीं, शरीयत मायने रखता है : बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarApril 14, 2025Updated:April 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस-झामुमो स्पष्ट करें, हफीजुल हसन के संविधान से संबंधित बयान पर सहमत है या असहमत
    हफीजुल के बयान के खिलाफ भाजपा प्रदेश में करेगी आंदोलन, जनता के बीच जायेगी पार्टी
    सीएम से की मंत्री हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग
    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को राज्य सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। श्री मरांडी गिरिडीह में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मंत्री हफीजुल हसन का बयान निंदनीय है जिसमें उन्होंने कहा है कि वे भारतीय संविधान से ऊपर शरीयत कानून को मानते हैं। बयान से यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस झामुमो के लोग चाहे लोकसभा, राज्यसभा हो या विधानसभा,संविधान को पॉकेट में लेकर घूमते हैं जो संविधान का भद्दा मजाक है। इंडी गठबंधन का यही वास्तविक चरित्र है जिसका प्रकटीकरण हफीजुल हसन की जुबान से प्रकट हुआ है। आज बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर जिस प्रकार से एक संवैधानिक पद पर बैठे राज्य के मंत्री से संविधान का अपमान हुआ, यह अक्षम्य अपराध है। राष्ट्र विरोधी, संविधान विरोधी बयान है। इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तत्काल मंत्रिमंडल से हफीजुल हसन को बर्खास्त करना चाहिए।

    उन्होंने कांग्रेस पार्टी और झामुमो से सवालिया लहजे में पूछा कि वे बतायें कि हफीजुल हसन के बयान से सहमत हैं या असहमत। यदि मंत्रिमंडल से हफीजुल हसन की बर्खास्तगी नहीं होती है तो यह माना जायेगा कि इंडी गठबंधन के लोग मंत्री हफीजुल हसन के बयान से सहमत हैं और संविधान के पालन का केवल नाटक करते हैं। तुष्टिकरण की राजनीति में आकंठ डूबा इंडी गठबंधन शरिया के आधार पर देश चलाना चाहता है। आज हिंदू समाज के पर्व त्यौहार में जो पत्थरबाजी होती है, तनाव होते हैं, यह तुष्टिकरण नीति को इंडी गठबंधन की सत्ता के द्वारा ऐसे संविधान विरोधियों के संरक्षण का परिणाम है।
    श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जायेगी। पूरे प्रदेश में पार्टी आंदोलन करेगी। जनता को जानना चाहिए कि कांग्रेस झामुमो के लोग संविधान से नहीं शरीयत से देश और प्रदेश को चलाना चाहते हैं।

    मंत्री हफीजुल के लिए संविधान का कोई मूल्य नहीं : निशिकांत दुबे
    वहीं, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी मंत्री हफीजुल हसन और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस और उनके सहयोगियों के लिए बाबा साहब अंबेडकर के संविधान का कोई मूल्य नहीं है, यह हैं झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल अंसारी, इनके अनुसार पहले सरिया कानून यानी मुस्लिम संविधान फिर कोई संविधान।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
    Next Article पश्चिम बंगाल में हिंसा कहीं से सही नहीं : अन्नपूर्णा देवी
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version