Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»साहिबगंज में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 8 मशीन जब्त
    Top Story

    साहिबगंज में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 8 मशीन जब्त

    shivam kumarBy shivam kumarApril 16, 2025Updated:April 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साहिबगंज। मंडरो अंचल में प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने एक्शन लेते हुए 8 मशीन जब्त की हैं। उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार रात छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, साहिबगंज अमर जॉन आइंद ने किया। टीम जब बेलभद्री मौजा स्थित खनन स्थल पर पहुंची, तो वहां कार्यरत सभी खनन माफिया भाग खड़े हुए, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी और कागजातों की जांच भी संभव नहीं हो पायी है। उनके साथ अंचल अधिकारी बासुकीनाथ टुडू, राजस्व उप निरीक्षक संजय गुप्ता, अंचल निरीक्षक मोहम्मद फारूख और क्यूआरटी टीम शामिल रही।

    छापेमारी की कार्रवाई के दौरान यह पाया गया कि खनन स्थल पर कार्यरत 8 मशीन को दाग संख्या-20 के पास झाड़ियों एवं पहाड़ की तलहटी में छुपा दिया गया था और उनके रास्ते पर जानबूझकर मिट्टी डालकर अवरुद्ध किया गया था। जांच में सामने आया है कि लगभग 5 से 6 अलग-अलग स्थानों पर अवैध खनन हो रहा था।

    प्रशासन ने जब्त की गयी सभी मशीनों को मिर्जार्चौकी थाना प्रभारी की अभिरक्षा में सौंप दिया है। इसके साथ ही अज्ञात खननकर्ता, खनन पट्टाधारी एवं मशीन चालक/मालिक के विरुद्ध झारखंड लघु खनिज समन्वयन नियमावली 2004, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के अंतर्गत मामला दर्ज करने का निर्देश जारी हुआ है। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में इडी ऑफिस के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल, केशव महतो ने भाजपा पर किया तीखा प्रहार
    Next Article जस्टिस अरुण पल्ली बने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      श्री गुरु नानक सत्संग सभा का चुनाव 22 जून को

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version