Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हटाए गए रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार
    Jharkhand Top News

    हटाए गए रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार

    shivam kumarBy shivam kumarApril 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को पद से हटा दिया गया। रिम्स शासी परिषद ने गुरुवार देर रात उन्हें हटाने का आदेश जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि डॉ. राजकुमार ने पद पर रहने के दौरान मंत्रिपरिषद, शासी परिषद और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया। स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि रिम्सअधिनियम-2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्य को पूरा करने में डॉ. राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पाई गई। इसलिए उन्हें तीन महीने का वेतन-भत्ता देते हुए तत्काल प्रभाव से निदेशक से पद से हटाया गया है। इस फैसले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी अनुमोदन है।

    उल्लेखनीय है कि डॉ राजकुमार को 31 जनवरी 2024 को राज्य सरकार ने रिम्स निदेशक के पद पर नियुक्त किया था। वह इससे पहले संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ में न्यूरोलॉजी विभाग में प्रोफेसर के पद पर थे। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को रिम्स शासी परिषद की 59वीं बैठक के दौरान डॉ राजकुमार के साथ कुछ मुद्दों पर विवाद हुआ था।डॉ राजकुमार फिलहाल टूर पर हैं और उन्होंने निदेशक का प्रभार डीन डॉ शशिबाला सिंह को सौंपा है। इससे पूर्व भी रिम्स के तीन निदेशक अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। डॉ डीके सिंह और डॉ कामेश्वर प्रसाद ने इस्तीफा दे दिया था।

    गलत जानकारी देने वाले अधिकारी अब नपेंगे : इरफान
    स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि गलत जानकारी देने वाले अधिकारी अब नपेंगे। जो अच्छा काम करेगा, उसको इनाम भी मिलेगा। मैं यहां मंत्री बनने नहीं, सिस्टम सुधारने आया हूं। डॉ राजकुमार लगातार आदेश की अवहेलना कर रहे थे।

    झारखंड के स्वस्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि जीबी मीटिंग के दौरान जब पूरे विभाग का रिव्यू किया गया तो वह खुद चौंक गए। काम की रफ्तार सुस्त, निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी और जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंद कर बैठे थे। खास तौर पर रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे थे। उन्होंने मंत्री परिषद, शासी परिषद और विभाग द्वारा जारी निर्देशों की न सिर्फ अनदेखी की बल्कि जवाबदेही से भी पल्ला झाड़ा, जो उन्हें पद से हटाने का कारण बना। वहीं, रिम्स निदेशक पद से हटाए जाने को लेकर डॉ राजकुमार ने संपर्क करने पर बताया कि मुझे पत्र मिला है, जिसमें मुझे हटाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि अभी वह दिल्ली में हैं। यह पत्र क्यों मिला, क्या कारण है, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं उन्हें नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के बीएसएनएल ऑफिस में देर रात लगी आग
    Next Article लखनऊ पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ, कई आयोजनों में होंगे शामिल
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version