Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पहलगाम आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ ढाई घंटे बैठक की
    देश

    पहलगाम आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ ढाई घंटे बैठक की

    shivam kumarBy shivam kumarApril 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – पहलगाम में आतंकी हमले के पीछे तीन संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान करके उनके स्केच जारी
    – एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों को श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में उड़ान भरने की अनुमति
    नई दिल्ली। ​पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के बाद बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के साथ बैठक करके जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा की। पहलगाम में आतंकी हमले के पीछे तीन संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान करके उनके स्केच जारी किये गए हैं। आतंकवाद विरोधी अभियानों के मद्देनजर भारतीय सेना के एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों को श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई है।

    पहलगाम के बैसरन पर्यटक स्थल पर चार आतंकवादी मौजूद थे। उनमें से एक आदिल गुरी था, जो कथित तौर पर 2018 में पाकिस्तान से वापस आकर फिर भाग गया था। दूसरे आतंकवादी की पहचान आसिफ शेख के रूप में हुई है। गुरी और शेख के साथ दो अन्य आतंकवादियों ने भी आतंक मचाया है, जो पाकिस्तानी नागरिक थे। लश्कर से जुड़े आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 पर्यटकों के पार्थिव शरीर को उनके संबंधित राज्यों में भेजने के लिए श्रीनगर एयरपोर्ट पर लाया गया है।

    पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों के मद्देनजर भारतीय सेना के एएलएच ‘ध्रुव’ एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टरों को श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में उड़ान भरने की अनुमति दी गई है। करीब तीन माह पहले पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल के एएलएच की दुर्घटना के बाद ध्रुव हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई थी, जिससे सैन्य अभियान प्रभावित हो रहे थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सेना के एएलएच ‘ध्रुव’ से ही पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के स्थल बैसरन मैदान पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने श्रीनगर में मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी।

    आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब की दो दिन की आधिकारिक यात्रा छोड़कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह लौट आये हैं। उन्होंने पालम एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के मद्देनजर चर्चा की है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज शाम को छह बजे सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में इस मुद्दे पर और विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए करीब ढाई घंटे तक एक उच्चस्तरीय बैठक की है। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ जनरल अनिल चौहान, भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, सेना प्रमुख जनरल अनिल द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह ने पहलगाम हमले वाले स्थान बैसरन का किया दौरा
    Next Article आंतकवादी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से मिलकर अमित शाह ने दी सांत्वना
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version