Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ब्रिटेन की संसद में पहलगाम आतंकी हमले की गूंज
    दुनिया

    ब्रिटेन की संसद में पहलगाम आतंकी हमले की गूंज

    shivam kumarBy shivam kumarApril 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। ब्रिटेन की संसद में भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की गूंज गुरुवार को सुनाई दी। स्लॉ से सांसद तनमनजीत सिंह धेसी ने अपने भाषण में नागरिकों पर हुए आतंकी हमले पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। सांसद धेसी ने अपने भाषण को एक्स पर साझा किया है।

    उन्होंने कहा कि हम इस सप्ताह पोप फ्रांसिस के निधन का शोक मना रहे हैं, लेकिन मैं इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर में निर्दोष पर्यटकों पर कायरतापूर्ण, घातक, चौंकाने वाले आतंकवादी हमले से भी बहुत दुखी हूं। पीड़ितों के परिवार मेरी प्रार्थनाओं में हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि अपराधियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। सांसद धेसी ने इस मौके पर गाजा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गाजा में इजराइली भयावहता और पीड़ा का तत्काल अंत चाहिए।

    एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, हाउस ऑफ कॉमन्स की नेता लूसी पॉवेल ने भी पहलगाम हमले का जिक्र किया। उन्होंने इसे कायरतापूर्ण कृत्य बताया और कहा कि ब्रिटेन सरकार की संवेदनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। इसके अलावा ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद किया। भारतीय उच्चायोग ने इंडिया हाउस में स्मृति समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर संसदीय मामलों के राज्यमंत्री एल. मुरुगन, महाराष्ट्र के सामाजिक न्यायमंत्री संजय शिरसाट, यूके के सांसद बॉब ब्लैकमैन और कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने इस मौके पर कहा कि पहलगाम हमला जम्मू-कश्मीर के लोगों को सामान्य दैनिक व्यवसाय करने से रोकने के लिए किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवर्जीनिया में एयरशो से पहले विमान क्रैश, पायलट रॉब हॉलैंड की मौत
    Next Article संयुक्त राष्ट्र का भारत-पाकिस्तान से अधिकतम संयम बरतने का आग्रह
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version