Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»कनाडा चुनाव 2025: मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी चौथी बार सत्ता में, बहुमत से कुछ कदम दूर
    दुनिया

    कनाडा चुनाव 2025: मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी चौथी बार सत्ता में, बहुमत से कुछ कदम दूर

    shivam kumarBy shivam kumarApril 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ओटावा। कनाडा में हुए संघीय चुनावों में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी ने लगातार चौथी बार सरकार बनाने की दिशा में सफलता प्राप्त की है। हालांकि, पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, फिर भी यह परिणाम उनके लिए एक महत्वपूर्ण वापसी को दर्शाता है, विशेषकर तब जब कुछ समय पहले तक वे विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी से काफी पीछे चल रहे थे।

    लिबरल पार्टी ने 343 सदस्यीय हाउस ऑफ कॉमन्स में 165 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 4 सीटों पर आगे चल रही है। जो बहुमत के लिए आवश्यक 172 सीटों से थोड़ा कम है। इसके बावजूद, यह परिणाम पार्टी के लिए उत्साहजनक है, क्योंकि उन्होंने ओंटारियो और क्यूबेक जैसे प्रमुख प्रांतों में मजबूत प्रदर्शन किया।

    वहीं, चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी है, जिसने लगभग 140 सीटें जीती हैं और 4 सीट पर आगे चल रही है। जबकि ब्लॉक क्यूबेकॉइस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) ने छह सीट पर जीत के साथ एक पर आगे चल रही है। ग्रीन पार्टी ऑफ कनाडा को भी एक सीट पर जीत मिली है।

    कनाडा चुनाव में अब भी विशेष मतपत्रों की गिनती जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि पूर्ण परिणाम आज दोपहर (स्थानीय समयानुसार) तक सामने आ जाएगा।

    इस चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा विरोधी नीतियों, जैसे कि टैरिफ और आक्रामक बयानबाजी, ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्नी ने अपने अभियान में ट्रंप की नीतियों का कड़ा विरोध किया और कनाडा की संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लिया। ऐसे में यह चुनाव परिणाम कार्नी की मजबूत राष्ट्रवादी छवि की जीत माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में बिजली हुई महंगी, कल से लागू होंगी नई दरें
    Next Article आकाश में आज शाम पृथ्‍वी की चमक से चमकेगा चंद्रमा, रहेगा हंसियाकार
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version