Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिका से यूक्रेन को मिलेंगे 310.5 मिलियन डॉलर के सैन्य उपकरण
    दुनिया

    अमेरिका से यूक्रेन को मिलेंगे 310.5 मिलियन डॉलर के सैन्य उपकरण

    shivam kumarBy shivam kumarMay 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका और यूक्रेन के बीच हुआ हालिया खनिज समझौता वोलोदिमीर जेलेंस्की के लिए खुशखबरी लेकर आया है। दोनों देशों के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर वेटिकन सिटी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात के बाद हुए थे। इस समझौते के बाद अमिरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को यूक्रेन को 310.5 मिलियन डॉलर के एफ-16 लड़ाकू जेट प्रशिक्षण, रखरखाव और उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दी है।

    न्यूज वेबसाइट न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, यह हाल ही में हस्ताक्षरित खनिज अधिकार समझौते से संबंधित पहली मंजूरी है। खनिज सौदे के अंतर्गत स्थापित किए निवेश कोष से यूक्रेन को भारी आर्थिक मदद मिलेगी। यूक्रेन को 310.5 मिलियन डॉलर की खरीद में आधी रकम ही चुकानी होगी। आधा पैसा अमेरिका वहन करेगा। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने बयान में कहा कि इससे यूक्रेन की सामरिक क्षमता पहले से कई गुना बढ़ जाएगी।

    यूक्रेन को पिछली जुलाई में नाटो से एफ-16 और अमेरिका से विमानों के लिए उन्नत हथियार प्राप्त हुए थे।

    एजेंसी ने कहा कि इससे यूरोप में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। यूक्रेन की सुरक्षा में सुधार होगा। यह बिक्री संयुक्त राज्य अमेरिका की विदेश नीति के लक्ष्यों और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों का समर्थन करती है। प्रस्तावित बिक्री से यूक्रेन की मौजूदा और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की क्षमता में सुधार होगा। यूक्रेन के पायलट प्रभावी रूप से प्रशिक्षित होंगे। यूएस वायु सेना के साथ व्यापक प्रशिक्षण से उनकी अंतर-संचालन क्षमता बढ़ेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयह नया भारत, घर में घुसकर मारेगा-पहलगाम आतंकी हमले पर बोले शेखावत
    Next Article अमेरिका में येलोस्टोन नेशनल पार्क के पास सड़क हादसा, सात की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      इस्लामाबाद हाइ कोर्ट के आदेश पर रोक, जस्टिस जहांगीरी कर सकेंगे न्यायिक कार्य

      September 29, 2025

      बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, सेना का दावा-‘साम्प्रदायिक दंगा साजिश का नतीजा’

      September 29, 2025

      अफगानिस्तान ने एक और अमेरिकी नागरिक को छोड़ा

      September 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे सीआर पार्क, काली बाड़ी में की पूजा अर्चना
      • मुंबई में हुई 85 करोड़ की धोखाधड़ी के तार राजस्थान के जोधपुर से जुड़े
      • राष्ट्रपति से मिले सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख
      • छत्तीसगढ़ का बालोद जनपद बना देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
      • झारखंड के मुख्य सचिव बने अविनाश कुमार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version