Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»अस्पताल के जर्जर भवन में लोगों को ठहरने की अनुमति किसने दी, जवाबदेही तय हो : विपक्ष
    झारखंड

    अस्पताल के जर्जर भवन में लोगों को ठहरने की अनुमति किसने दी, जवाबदेही तय हो : विपक्ष

    shivam kumarBy shivam kumarMay 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम अस्पताल में जर्जर भवन गिरने से हुई तीन मौतों के बाद राजनीतिक गलियारों में सियासत तेज हो गई है। सवाल उठ रहा है कि आखिर इतने खतरनाक हालत में उस भवन को खाली क्यों नहीं कराया गया और वहां आम लोगों को ठहराने की अनुमति किसने दी। इस हादसे ने सरकार की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में जर्जर बिल्डिंग गिरने से तीन लोगों की मौत और 12 घायल होने की घटना ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और मुआवजे के साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

    वहीं, भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू और जदयू विधायक सरयू राय ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि “यह हादसा प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम है। जर्जर भवन में लोगों को रहने की अनुमति किसने दी। इसकी जवाब देही तय होनी चाहिए। सरकार ने आम जनता की जान से खिलवाड़ किया है। वहीं सरयू राय ने कहा कि एमजीएम जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में आधारभूत संरचना की उपेक्षा चिंताजनक है, दोषियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

    वहीं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन भी घटना स्थल का निरीक्षण किए और भरोसा दिलाया कि दोषी के विरुद्ध कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य मंत्री अंसारी ने भले ही सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया हो, लेकिन विपक्षी नेताओं ने इस बयान को घटना के बाद का दिखावा” करार दिया है। कांग्रेस के भीतर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर संबंधित विभागों और इंजीनियरिंग विंग ने समय रहते बिल्डिंग को खतरनाक घोषित कर खाली क्यों नहीं कराया। जांच रिपोर्ट के लिए उपायुक्त को एक सप्ताह की समय दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएमजीएम अस्पताल हादसा: मृतकों की संख्या हुई तीन
    Next Article एमजीएम अस्पताल हादसा: सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, विपक्ष ने सरकार पर उठाया सवाल
    shivam kumar

      Related Posts

      ED कार्यालय में मारपीट का मामला गरमाया, रांची पुलिस पहुंची इडी ऑफिस, CISF ने की घेराबंदी

      January 15, 2026

      दिनदहाड़े चाय दुकान पर गोलियां, पूर्व मुखिया समेत दो घायल

      January 15, 2026

      चाईबासा में ‘नकली CID ऑफिसर’ गिरफ्तार, बाइक पर पुलिस की प्लेट लगा करता था वसूली

      January 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिक्षा केवल आजीविका नहीं, समाज और राष्ट्र सेवा का माध्यम: राष्ट्रपति
      • ED कार्यालय में मारपीट का मामला गरमाया, रांची पुलिस पहुंची इडी ऑफिस, CISF ने की घेराबंदी
      • दिनदहाड़े चाय दुकान पर गोलियां, पूर्व मुखिया समेत दो घायल
      • चाईबासा में ‘नकली CID ऑफिसर’ गिरफ्तार, बाइक पर पुलिस की प्लेट लगा करता था वसूली
      • हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version