कल शहीद चौक से उपायुक्त कार्यालय तक जुलूस निकालेगी भाजपा
रांची। झारखंड में रह रहे वैध एवं अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल भारत से निकालने की मांग को लेकर सोमवार को रांची में प्रदेश भाजपा की ओर से पाकिस्तानियों भारत छोड़ो कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। रांची महानगर,जिला, भाजपा की ओर से जिला स्कूल मैदान (शहीद चौक) से भाजपा, रांची महानगर जिला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान झारखंड में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को चिह्नित कर अविलंब देश से बाहर निकालने की मांग की जायेगी। इसे लेकर 5 मई को जिला स्कूल मैदान से पाकिस्तानियों भारत छोड़ो कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के दौरान आक्रोश प्रदर्शन होगा और जिला स्कूल मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक जुलूस निकलेगा। पाकिस्तानियों पर तत्काल कार्रवाई हेतु भाजपा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा रांची उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जायेगा। पार्टी ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य से शामिल होने की अपील की है।
झारखंड में पाकिस्तानियों भारत छोड़ो कार्यक्रम चलायेगी भाजपा
Related Posts
Add A Comment