Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अमृतसर से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आराेप में दो गिरफ्तार
    देश

    अमृतसर से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आराेप में दो गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarMay 4, 2025Updated:May 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आईएसआई एजेंट को आर्मी कैंट व पुलिस चौकियों की भेजते थे तस्वीरेंजेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के जरिए जुड़े हुए थे दोनों आरोपित
    चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने अमृतसर में जासूसी के आराेप में दो लाेगाें काे गिरफ्तार किया है। यह दाेनाें अमृतसर में आर्मी कैंट और एयरफोर्स बेस से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान को भेज रहे थे।

    रविवार काे पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने पत्रकाराें काे बताया कि पकड़े गए आरोपिताें से एक मोबाइल बरामद हुआ है, जिसमें आर्मी की मूवमेंट और एयरफोर्स बेस की तस्वीरें मिली हैं। यह दोनों अमृतसर की जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू उर्फ हैप्पी के जरिए आईएसआई से जुड़े हुए थे। आरोपिताें की पहचान पलक शेर मसीह और सूरज मसीह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

    इस संबंध में अमृतसर देहाती के एसएसपी मनिंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पकड़ा गया आरोपित पलक फर्नीचर का काम करता है, जबकि सूरज मजदूरी करता है। इन दोनों के फोन से फोटो और वीडियो मिले हैं। दाेनाें 500 ग्राम हेरोइन के मामले में जेल में बंद हैप्पी के जरिए पाकिस्तानी एजेंट्स के संपर्क में थे। एक तस्वीर भेजने के लिए 5 से 10 हजार रुपये लेते थे। आर्मी व एयरबेस के अलावा पुलिस चौकियों की जानकारियां भी पाकिस्तान में भेजी गईं।

    उन्हाेंने बताया कि अभी यह पता लगाया जाएगा कि दोनों कब से जानकारियां पाकिस्तान भेज रहे थे। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक ये दोनों युवक नशे के आदी हैं। इसी वजह से इनके आईएसआई के जाल में फंसने का शक है। पुलिस को अभी तक इनका क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं मिला। इस मामले की जांच के लिए पुलिस हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को भी प्रोडक्शन वारंट पर लेगी, ताकि उसके पाकिस्तानी लिंक भी सामने आ सकें। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के रामबन में सेना का वाहन खाई में गिरा, तीन जवान बलिदान
    Next Article भारतीयता हमारी पहचान है, राष्ट्र हित से बड़ा कोई धर्म नहीं : उपराष्ट्रपति धनखड़
    shivam kumar

      Related Posts

      शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

      June 28, 2025

      बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी

      June 28, 2025

      मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version