Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल में ओली और प्रचंड की बढ़ती नजदीकियों से सत्ता के समीकरण बदलने के आसार
    दुनिया

    नेपाल में ओली और प्रचंड की बढ़ती नजदीकियों से सत्ता के समीकरण बदलने के आसार

    shivam kumarBy shivam kumarMay 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और प्रमुख विपक्षी दल के नेता पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड’ के बीच पिछले कुछ दिनों से बढ़ती नजदीकियों ने सत्ता के समीकरण में परिवर्तन की संभावना को बढ़ा दिया है। सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों में अविश्वास का वातावरण बनने से इस संभावना को और अधिक बल मिल रहा है।

    पिछले रविवार को प्रधानमंत्री ओली ने सीपीएन (एमसी) के अध्यक्ष एवं विपक्षी नेता प्रचंड को अपने सरकारी आवास पर बुलाकर मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ओली ने अपने लिए तय कुर्सी को छोड़ कर प्रचंड के पास उनके बगल में बैठ कर उनसे अपनी बढ़ती नजदीकियों का संकेत दिया। यह फोटो खुद प्रधानमंत्री के निजी सचिवालय ने मीडिया को जारी किया था।

    इसके अगले दिन यानी सोमवार को संसद की बैठक के दौरान जैसे ही प्रचंड ने सदन में प्रवेश किया वैसे ही प्रधानमंत्री ओली ने अपने स्थान पर खड़े होकर उनका अभिवादन किया, हाथ मिलाया और खड़े होकर कुछ देर तक बातें करते रहे। पूरे देश ने इस पूरे दृश्य का प्रत्यक्ष प्रसारण देखा। प्रचंड से ओली की बढ़ती नजदीकियों ने नेपाली कांग्रेस के नेताओं की नींद उड़ा दी है।

    नेपाली कांग्रेस के महामंत्री गगन थापा ने इस पर चुटकी लेते हुए सदन में कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री और प्रमुख विपक्षी दल के नेता के बीच प्यार बढ़ रहा है उससे सत्ता गठबंधन के नेताओं की रातों की नींद और दिन का चैन उड़ गया है। अगर प्रधानमंत्री पाला बदलना चाहते हैं तो वो बदल सकते हैं। अगर उन्हें कांग्रेस के साथ सरकार चलाने में घुटन महसूस हो रही है तो वो सीपीएन (एमसी) के साथ जा सकते हैं।

    इसी बीच नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेरबहादुर देउवा ने बीती रात प्रधानमंत्री ओली से मुलाकात कर सत्ता गठबंधन में बढ़ते अविश्वास पर चिंता व्यक्त की। करीब ढाई घंटे तक चली इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ओली और सता सहयोगी दल के नेता देउवा की तरफ से मीडिया को यह बताया गया कि अब सत्तारूढ़ गठबंधन में किसी भी प्रकार का मनमुटाव नहीं है, लेकिन इस संदेश को दिए 12 घंटे भी नहीं हुए कि प्रधानमंत्री ओली ने आज मंगलवार सुबह ही अपने करीबी नेता सरकार में उपप्रधानमंत्री विष्णु पौडेल को सुबह प्रचंड के पास मुलाकात के लिए भेजा। इस मुलाकात को लेकर कोई भी बातें सार्वजनिक नहीं की गई हैं, बस तस्वीर सार्वजनिक की गयी है।

    राजनीतिक विश्लेषक चंद्रकिशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री ओली की गठबंधन बदलने की यह पुरानी शैली है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी जब ओली और प्रचंड के बीच गठबंधन था तो प्रचंड की सरकार गिराने के लिए ओली ने देउबा के साथ इसी तरह से अपनी नजदीकियां बढ़ाईं और एक दिन अचानक ही गठबंधन तोड़ने का फैसला कर लिया। इस बार भी कुछ उस तरह की ही स्थिति बन रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसैन डिएगो के तट पर नाव पलटने से तीन लोगों की मौत, नौ लापता
    Next Article लोकसभा अध्यक्ष ने पंडित मोतीलाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए
    shivam kumar

      Related Posts

      दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही गिरफ्तार, पति पहले से जेल में

      August 13, 2025

      बलूचिस्तान में संदिग्ध बलूच लड़ाकों ने की नाकाबंदी, सैन्य वाहनों पर धावा, पाकिस्तान की सेना ने यात्री बसों को रोका

      August 13, 2025

      व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रिपोर्ट में मुद्रास्फीति बाजार की उम्मीदों से बेहतर

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version