Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जेपीएससी रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
    Top Story

    जेपीएससी रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

    shivam kumarBy shivam kumarMay 7, 2025Updated:May 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। ग्यारहवीं जेपीएससी परीक्षा का परिणाम जारी न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने बुधवार को आयोग के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करो के नारे लगाये और जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थी काली और आसमानी रंग के मास्क पहने हुए थे।

    अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा संपन्न हुए नौ महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इससे न केवल उनकी नौकरी की उम्मीदें अधर में हैं, बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ता जा रहा है।

    मनोज नामक अभ्यर्थी ने कहा कि परीक्षार्थी हमेशा दबाव में रहता है। हमने कड़ी मेहनत की है और महीनों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। आयोग को हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले परीक्षा हुई थी। हमने अध्यक्ष नियुक्ति के लिए भी प्रदर्शन किया। अब अध्यक्ष चुने गए, फिर भी परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जा रहे हैं। आयोग यह स्पष्ट करे कि परिणाम में देरी क्यों हो रही है।

    अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द परिणाम घोषित नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि जब तक परिणाम जारी नहीं होता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से एहतियातन जेपीएससी मुख्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमॉक ड्रिल को लेकर बदली रांची की ट्रैफिक व्यवस्था
    Next Article ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख
    shivam kumar

      Related Posts

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version