Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ऑपरेशन सिंदूर के बाद रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा चाक चौबंद, स्निफर डॉग की ली जा रही है मदद
    Top Story

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा चाक चौबंद, स्निफर डॉग की ली जा रही है मदद

    shivam kumarBy shivam kumarMay 8, 2025Updated:May 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों के जघन्य कायराना हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर ‘ से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। दूसरी तरफ संभावित खतरों से निपटने के लिए सभी प्रमुख जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद कर दी गई है। इस क्रम में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट के एंट्री गेट के बाहर भी पैसेंजर के सामान की जांच हो रही है। इस काम में सीआईएसएफ की टीम स्निफर डॉग की मदद ले रही है। एयरपोर्ट पर होने वाली हर छोटी से छोटी गतिविधि पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

    आपको बता दें कि रांची एयरपोर्ट से हर दिन औसतन 25 से 27 विमान अलग-अलग शहरों के लिए उड़ान भरते हैं। यहां से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना, पुणे से लिए सीधी विमान सेवा उपलब्ध है। रांची एयरपोर्ट के निदेशक आरआर मौर्य ने ईटीवी भारत को बताया है कि रांची से उड़ान भरने वाली कोई भी फ्लाइट कैंसिल नहीं हुई है। यहां आम दिनों की तरह सारे विमान तय समय पर उड़ान भर रहे हैं। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से लगे सीमावर्ती इलाकों मसलन, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान के कई एयरपोर्ट पर विमान सेवा को स्थगित कर दिया गया है।

    सबसे खास बात है कि आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान को सबक सिखाने के बाद संभावित हमले का जवाब देने के लिए सेना तैयार बैठी है। दूसरी तरफ, रांची में 10 मई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रस्तावित है। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 9 मई को ही रांची आने की संभावना है। इस बैठक में बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, और झारखंड के सीएम या वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके मद्देनजर भी रांची के सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान-भारत के मौजूदा तनाव ने अफगानिस्तान की चिंता बढ़ाई
    Next Article भारत वैश्विक शांति में विश्वास रखता है : उपराष्ट्रपति
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

      May 8, 2025

      800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड

      May 8, 2025

      पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित, अब नहीं आएंगे अमित शाह

      May 8, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      • पाकिस्तान पर बरपा एस-400 और हार्पी का कहर, लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
      • सर्वदलीय बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना, विपक्ष ने कहा, हम सरकार के साथ हैं
      • 800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version