Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जल संकट को लेकर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
    Top Story

    जल संकट को लेकर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    shivam kumarBy shivam kumarMay 11, 2025Updated:May 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिले के गंगदा पंचायत के दोदारी और आसपास के गांव इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। जलापूर्ति संयंत्र की बिजली कटने के बाद ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश है।

    गंगदा पंचायत के दोदारी, काशिया, पेचा, कुम्बिया, चुर्गी, ममार, लेम्ब्रे, दईया, हिनुवा, सलाई, बाईहातु, बागालडीह सहित 14 गांवों में 10 मई से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। दोदारी स्थित जलापूर्ति संयंत्र (डब्लूटीपी) की बिजली बकाया बिल के कारण काट दी गई है। इस वजह से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को डेढ़-दो किलोमीटर दूर जंगल या नदी-नालों से पानी लाना पड़ रहा है।

    रविवार को गांव की बुजुर्ग महिला सुकरी देवी बताती हैं, हम बूढ़े लोग अब कितनी दूर जाएंगे पानी के लिए। सरकार सिर्फ कागज पर योजनाएं बनाती है, अधिकारी कमीशन खा जाते हैं।

    ग्रामीण मंगल हांसदा और सोमरा मुंडा का कहना है कि करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनी जलापूर्ति योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। कई जलमीनारों तक पानी पहुंचा ही नहीं, और जहां पहुंचा भी, वहां नलों से लाल, बदबूदार पानी निकलता था।

    युवती फूलो सोरेन बताती हैं कि रोजाना तीन-चार बार पानी भरने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से योजना का आधा पैसा हजम कर लिया गया, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

    प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सलाई चौक पर मुख्य सड़क जाम करेंगे। साथ ही, उन्होंने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जल संकट से जूझ रहे गांवों में अब आंदोलन की तैयारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के कई जिलों में 16 तक लू का अलर्ट
    Next Article रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा की दी सभी को बधाई

      June 27, 2025

      झारखंड के सभी जिलों में एक जुलाई तक बारिश की संभावना

      June 27, 2025

      भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • न्यूजीलैंड ने ट्राई-सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा की, मिल्ने और हेनरी की वापसी
      • ट्रैविस हेड की जुझारू पारी से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जगाईं उम्मीदें
      • तेहरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए वाशिंगटन ने कूटनीतिक प्रयास तेज किए
      • नेपाल के प्रधानमंत्री ओली स्पेन और विदेशमंत्री आरजू इटली के भ्रमण पर रहेंगे
      • अमेरिकी टीवी पत्रकार बिल मोयर्स का 91 वर्ष की आयु में निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version