Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»श्रीलंका में छह डॉल्फिन समुद्र तट पर मिलीं, चोट देखकर विज्ञानी चिंतित
    दुनिया

    श्रीलंका में छह डॉल्फिन समुद्र तट पर मिलीं, चोट देखकर विज्ञानी चिंतित

    shivam kumarBy shivam kumarMay 14, 2025Updated:May 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलंबो। श्रीलंका में कम से कम छह डॉल्फिन समुद्र तट पर मिली हैं। सभी चोटिल हैं। इससे वन्यजीव विज्ञानी चिंतित आश्चर्यचकित हैं। वह इसकी वजह के लिए अशांत समुद्री परिस्थितियों की ओर इशारा कर रहे हैं। देश के वरिष्ठ वन्यजीव अधिकारियों ने इसके निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए अध्ययन शुरू किया है।

    डेली मिरर की खबर में वन्यजीव अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि कलूटारा साउथ बीच पर कम से कम छह डॉल्फिन बहकर किनारे पर आ गईं। वन्यजीव संरक्षण विभाग की पशु चिकित्सा इकाई के अधिकारियों ने कहा कि डॉल्फिन को स्पष्ट चोटों के साथ पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में अशांत समुद्री परिस्थितियों की भी भूमिका हो सकती है। इसलिए, कलूटारा साउथ बीच के आसपास की सटीक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

    समुद्रीय विज्ञानियों के अनुसार, डॉल्फिन को चोट लगने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें कुछ मुख्य कारण हैं- मछली पकड़ने के उपकरणों में उलझना। महासागर का प्रदूषण। आवास की हानि। जलवायु परिवर्तन और ध्वनि प्रदूषण। डॉल्फिन का शिकार। गैर जिम्मेदार पर्यटन। इसके अतिरिक्त नावों से टकराना, फंगल संक्रमण और मनुष्यों का प्रताड़ित करना भी डॉल्फिन को चोट पहुंचाने का कारण बन सकता है।

    श्रीलंका के दक्षिणी समुद्र के जल में ब्लू व्हेल, ब्राइड्स व्हेल, स्पर्म व्हेल, फिन व्हेल, बॉटल नोज डॉल्फिन, कॉमन डॉल्फिन और स्पिनर डॉल्फिन पाई जाती हैं। कलपिटिया के जल में स्पिनर डॉल्फिन के बड़े समूह पाए जाते हैं। यहां स्पर्म व्हेल, ब्लू व्हेल, पिग्मी स्पर्म व्हेल और पायलट व्हेल भी बड़े समूहों में देखे जाते हैं। शर्मीली पिग्मी किलर व्हेल और पेलाजिक मेलन-हेडेड व्हेल इंसानों को शायद ही कभी दिखाई देती हैं। लेकिन वह श्रीलंका के समुद्र में पूरे साल रहती हैं।

    रिसो की डॉल्फिन भी एक गहरे पानी की प्रजाति है। यह भी इंसानों से दूर रहती है। कभी-कभार धनुषाकार तरंगों पर सर्फ करती है। ऐसा खुरदरे दांतों वाली डॉल्फिन भी करती है। कभी-कभी फ्रेजर और धारीदार डॉल्फिन के विशाल झुंड दिखाई देते हैं। उथले पानी की स्पिनर डॉल्फिन की कलाबाजा अकसर देखने को मिलती है। एथलेटिक स्पॉटेड डॉल्फिन नावों के आसपास खेलते हैं। व्हाइट इंडो-पैसिफिक हंपबैक, किलर व्हेल और फॉल्स किलर व्हेल भी दिखाई देते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाजः उर्वशी रौतेला ने बिखेरा जलवा
    Next Article जेलेंस्की का ट्रंप से तुर्किये शांति वार्ता में मौजूद रहने का आग्रह
    shivam kumar

      Related Posts

      माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 कर्मचारी होंगे प्रभावित, नौकरी का संकट

      May 14, 2025

      पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश

      May 14, 2025

      जेलेंस्की का ट्रंप से तुर्किये शांति वार्ता में मौजूद रहने का आग्रह

      May 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version