Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
    Top Story

    सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    shivam kumarBy shivam kumarMay 14, 2025Updated:May 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र निवासी सुखन प्रसाद (55) की मौत बुधवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में हो गई। मृतक सुखन प्रसाद के परिजनों का आरोप है कि दो दिन पूर्व लातेहार पुलिस के जरिये बिना किसी कसूर के उनकी पिटाई कर दी गई थी । इससे यह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

    लातेहार पुलिस की पिटाई के कारण उनकी मौत हुई है। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 39 को लगभग एक घंटे तक जाम रखा। बाद में जाम हटाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी ।

    परिजनों ने बताया कि उनके गांव में जमीन विवाद का एक मामला चल रहा था। रविवार की रात लगभग 11 बजे पुलिस गांव में पहुंची और पंकज प्रसाद तथा दो अन्य ग्रामीणों के घर में घुसकर घर में उपस्थित लोगों के साथ जमकर मारपीट की थी।

    सुखन प्रसाद भी अपने दामाद पंकज प्रसाद के घर आए हुए थे। पुलिस ने उनकी भी पिटाई कर दी थी । इससे सुखन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुधवार को अचानक उनकी मौत हो गई।

    घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने लातेहार जिला मुख्यालय में रांची डालटेनगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम जाम स्तर पर पहुंची और लोगों को समझने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण इस बात पर अड़े हुए थे कि दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। डीएसपी के

    जरिये ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया जा रहा था कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी परंतु जब ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए तो अंत में पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद जाम हटा। डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत के हवाले किया
    Next Article नदी के पास मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव
    shivam kumar

      Related Posts

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

      August 14, 2025

      झारखंड में 17 तक छिटपुट बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version