Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गुजरात चुनाव: पहले चरण की 89 सीटों पर वोटिंग खत्म
    Top Story

    गुजरात चुनाव: पहले चरण की 89 सीटों पर वोटिंग खत्म

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 9, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण में दक्षिण और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के 19 जिलों की 89 सीटों पर आज सुबह आठ…”

    गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण में दक्षिण और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के 19 जिलों की 89 सीटों पर आज सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे समाप्त हो गया पर निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी कई बूथ पर मतदाताओं की कतारें लगी थी और नियमानुसार इनके वोट देने के बाद ही इवीएम मशीनों को सील किया जाएगा। 4 बजे तक 47.28 फीसदी मतदान हुआ।

    सुबह 8 बजे से दोपहर के 12 बजे के बीच 30.31 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।

    सबसे अधिक 38.07 फीसदी मतदान आदिवासी बहुल तापी जिले में दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण गुजरात में आदिवासी बहुल अन्य जिले नर्मदा में सबसे कम 25.67 फीसदी मतदान हुआ।

    गुजरात के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी बी स्वैन ने कहा कि मतदान शाम 5 बजे खत्म होगा हालांकि प्रक्रिया समाप्त होने से पहले मतदान केंद्रों के बाहर कतार में खड़े हो चुके लोगों को वोट डालने दिया जाएगा।

    निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सूरत और कुछ अन्य केंद्रों में ईवीएम में तकनीकी खामियों की खबरें आई थीं हालांकि मशीनों को बदलने के बाद चुनाव प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई।

    चुनाव में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी, मंत्री बाबू बोखिरिया और कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया सहित कई सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनका भविष्य ईवीएम मशीन में कैद हो गया।

    मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने किया मताधिकार का प्रयोग

    गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी राजकोट पश्चिम से मैदान में हैं। विजय रुपाणी ने अपनी पत्नी के साथ सुबह 9 बजे अपना वोट डाला। वोटिंग शुरू होने के साथ ही गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि वो बहुत आश्वस्त हैं और चुनौती का सवाल ही नहीं है।

    बीजेपी नेता जीतू वघानी ने वोट डालने के बाद भावनगर की सभी 7 सीटों पर जीत का विश्वास जताया। इस बीच पोरबंदर में अर्जुन मोढवाडिया के पोलिंग बूथ पर तकनीकी खामी के चलते वोटिंग में देरी हुई।

    अहमद पटेल ने किया कांग्रेस की 110 सीटों का दावा

    वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने अंकलेश्वर की भरूच सीट पर अपने मत का प्रयोग किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस 110 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

    बता दें कि पहले चरण वाले मतदान के क्षेत्र में गुजरात का सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात शामिल है। इसमें 10 तालुका, 939 गांव और छह नगरपालिकाएं आती हैं।

    पहले चरण में 57 महिलाओं समेत कुल 977 उम्मीदवार मैदान में रहे। सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी 89 सीटों पर जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने 87 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। बसपा ने 64, सपा ने चार, वाघेला के जन विकल्प मोर्चा ने 48, आप ने 21, जदयू ने 14, राकांपा ने 30 और शिवसेना ने 25 प्रत्याशी उतारे हैं। 443 निर्दलीय हैं।

    दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को

    कड़े मुकाबले वाले दूसरे चरण के लिए मतदान 14 दिसंबर को होगा। इन चुनावों के जरिए भाजपा जहां पांचवी बार सत्ता के गलियारों में वापसी की उम्मीद लगाए है, वहीं कांग्रेस इस चुनाव को अपना खोया आधार वापस पाने के मौके के तौर पर देख रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू
    Next Article गोवा में लुटेरों ने बैंक से लूटे 13 लाख रुपये
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र

    July 14, 2026

    स्कूल के पास शराब दुकान खुलते ही लाेगाें ने किया विराेध, बंद हुई दुकान

    July 14, 2026

    जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार लूटकर फरार

    July 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र
    • स्कूल के पास शराब दुकान खुलते ही लाेगाें ने किया विराेध, बंद हुई दुकान
    • सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, देशभर के सर्राफा बाजार में नरमी का रुख
    • समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्
    • जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार लूटकर फरार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version