Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा
    Top Story

    ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

    shivam kumarBy shivam kumarMay 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पलामू जिले में नागरिक मंच के तत्वावधान में गुरुवार सुबह 10 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया, पांकी के विधायक डॉक्टर शशि भूषण मेहता, भाजपा नेता मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जिले के लोग शामिल हुए।

    तिरंगा यात्रा मेदिनीनगर में संस्कृत महाविद्यालय के मैदान-साहित्य समाज चौक से डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक-छः मुहान तक निकली। इसमें शामिल लोग हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए थे और देशभक्ति नारे लगा रहे थे।

    मौके पर सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि भारत ने एक बार फिर दिखा दिया है कि आतंक के सरपरस्तों को करारा जवाब देना हमारे शौर्य, रणनीति और अडिग संकल्प का परिचायक है। पाकिस्तान की धरती पर पल रहे आतंक के अड्डों को ध्वस्त कर भारतीय सेना ने न केवल दुश्मन को सबक सिखाया है, बल्कि पूरे राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है।

    विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि इस अद्वितीय पराक्रम और वीरता को हम नमन करते हैं। विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने कहा कि देश के बहादुर जवानों ने अपने पराक्रम से पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया है। आतंकवाद को भारत देश कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आतंकवाद से लड़ने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

    भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा कि भारत की ताकत को पाकिस्तान के साथ-साथ पूरे विश्व ने देखा। अगर हमारे देश की संप्रभुता पर खतरा आएगा तो इसी तरह की कार्रवाई आगे भी केंद्र सरकार करेगी और आतंकवादी गतिविधियों का मुंह तोड़ जवाब देगी।

    देशभक्ति नारों से गूंज उठा माहौल
    तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद, जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश और उत्साह के साथ देश के प्रति अपने समर्थन और भावनाओं को व्यक्त किया।

    सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी, ड्रोन से निगरानी
    यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रखने के लिए शहर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। दर्जनों पुलिस जवान तैनात किए गए थे, वहीं पूरे मार्ग पर ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की गई। प्रशासन की सतर्कता से यात्रा बिना किसी अवरोध के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्रिज लोडेड कंटेनर में लगी आग, लाखों का नुकसान
    Next Article महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल
    shivam kumar

      Related Posts

      श्रावणी मेला 2025 : देवघर प्रशासन ने जारी की प्रसाद सामग्री की दरें, अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई

      July 3, 2025

      राज्यपाल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली

      July 3, 2025

      पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश

      July 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्रावणी मेला 2025 : देवघर प्रशासन ने जारी की प्रसाद सामग्री की दरें, अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई
      • राज्यपाल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली
      • बिहार में इस बार का बड़ा सवाल: कौन बनेगा सिकंदर
      • भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
      • पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version