Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में होगी संविधान बचाओ रैली : आनन्द बिहारी दुबे
    झारखंड

    जमशेदपुर में होगी संविधान बचाओ रैली : आनन्द बिहारी दुबे

    shivam kumarBy shivam kumarMay 15, 2025Updated:May 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित संविधान बचाओ रैली को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला स्तरीय तैयारी समिति की एक अहम बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

    बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सभी प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, सचिव, अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर के साकची में एक विशाल संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    उन्होंने कहा कि यह रैली केवल एक राजनैतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की दिशा में एक जन आंदोलन है।

    उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि देश को कांग्रेस की जरूरत है, क्योंकि भाजपा संविधान, नौकरी, जल-जंगल-जमीन सब कुछ खत्म करने पर तुली है।” उन्होंने आह्वान किया कि आम जनता को इस आंदोलन से जोड़ें और जन जागरूकता फैलाएं।

    जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वे संगठन सृजन-2025 अभियान को सफल बनाएं, पंचायत एवं वार्ड कमेटियों का शीघ्र गठन करें, और धरना-प्रदर्शन जैसे जन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की समस्याओं को उठाएं।

    बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, कमलेश कुमार पाण्डेय, डाॅ. परितोष सिंह, अवधेश सिंह, शफी अहमद खान, अरुण कुमार सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, राजीव मिश्र, लखिंदर करुवा, अमित श्रीवास्तव, अमर कुमार मिश्र, सन्नी सिंह, सुरज मुंडा, इंदु देवी सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे।

    बैठक में यह तय किया गया कि प्रखंड एवं मंडल स्तर पर शीघ्र बैठकें कर रणनीति बनाई जाएगी और हर स्तर पर लोगों को रैली से जोड़ने का काम होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस रैली को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के 18 जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की आशंका
    Next Article बुलेट सवार युवक की सड़क हादसे में मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version