Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»सुनील शेट्टी का भावुक रिएक्शन, बाबू भैया नहीं तो श्याम भी नहीं
    मनोरंजन

    सुनील शेट्टी का भावुक रिएक्शन, बाबू भैया नहीं तो श्याम भी नहीं

    shivam kumarBy shivam kumarMay 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अगर बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों की बात हो, तो ‘हेराफेरी’ का जिक्र जरूरत आता है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने दो फिल्मों के जरिए दर्शकों को खूब हंसाया है। ऐसे में जब ‘हेराफेरी 3’ की चर्चा शुरू हुई, तो फैंस की उम्मीदें भी सातवें आसमान पर पहुंच गईं। हालांकि, एक हालिया रिपोर्ट ने दर्शकों को झटका दे दिया है।

    दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने खुद कन्फर्म किया है कि वह अब ‘हेराफेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि उनके और फिल्म निर्माताओं के बीच क्रिएटिव डिफ्रेंसेज हो गए, जिसकी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। इस खबर के सामने आने के बाद उनके सह-कलाकार सुनील शेट्टी का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि परेश रावल का फिल्म से बाहर जाना बेहद निराशाजनक है, क्योंकि वह इस फ्रेंचाइज़ी की आत्मा हैं।

    सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘केसरी वीर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने ‘हेराफेरी 3’ को लेकर भी दिल खोलकर बात की। खासकर जब परेश रावल के फिल्म से बाहर होने की खबर सामने आई, तो उन्होंने बेहद भावुक प्रतिक्रिया दी। सुनील शेट्टी ने साफ शब्दों में कहा, “जब ‘हेराफेरी’ की बात होती है, तो अगर इसमें बाबू भइया (परेश रावल) और राजू (अक्षय कुमार) नहीं हैं, तो श्याम (मैं) का कोई अस्तित्व नहीं बचता। आप इनमें से किसी एक को भी हटा देते हैं, तो फिल्म चल ही नहीं सकती।”

    उनके इस बयान से साफ है कि तीनों किरदारों की केमिस्ट्री ही इस फ्रेंचाइज़ी की जान है और अगर कोई एक भी छूटता है, तो वह जादू अधूरा रह जाता है।

    रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के मेकर्स और दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बीच मतभेद हो गए थे, इसी वजह से परेश रावल ने फिल्म से बाहर निकलने का फैसला लिया है। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी। हालांकि, फैंस के बीच अभी भी उम्मीद जगी हुई है।

    दरअसल, पहले भी ऐसी स्थिति सामने आ चुकी है जब अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन ‘हेराफेरी 3’ का हिस्सा नहीं बनने वाले थे, लेकिन बाद में दोनों की वापसी हुई। इसी वजह से दर्शकों को अब भी भरोसा है कि परेश रावल उर्फ बाबू भइया की वापसी संभव है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठों के लिए दूसरा प्रमाणन कार्यक्रम पूरा किया
    Next Article मणिपुर में हथियार और विस्फोटक का जखीरा बरामद
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

      May 13, 2025

      भारत-पाकिस्तान तनाव पर आलिया भट्ट का भावुक पोस्ट

      May 13, 2025

      नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड के माहौल पर उठाए सवाल

      May 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version