Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय
    राज्य

    नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

    shivam kumarBy shivam kumarMay 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 24 मई को होने जा रही नीति आयोग की अहम बैठक को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। राज्य मंत्रिमंडल के एक वरिष्ठ सदस्य ने पुष्टि की है कि मुख्यमंत्री ने न तो कैबिनेट में और न ही पार्टी के भीतर इस विषय पर कोई स्पष्ट संकेत दिया है कि वह बैठक में स्वयं भाग लेंगी या किसी प्रतिनिधि को भेजेंगी।

    वरिष्ठ मंत्री ने कहा, “वह सही समय पर इस बारे में सबको सूचित करेंगी।” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 24 मई को मुख्यमंत्री का राज्य में कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं है।

    गौरतलब है कि पिछले साल 27 जुलाई को हुई नीति आयोग की बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने बीच बैठक से यह आरोप लगाते हुए वॉकआउट कर दिया था कि उनका माइक बंद कर दिया गया था और उन्हें केवल पांच मिनट बोलने का समय दिया गया, जबकि अन्य प्रतिनिधियों को 10 से 20 मिनट तक वक्तव्य रखने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने इसे आयोजकों की ओर से भेदभाव करार दिया था।

    हालांकि, केंद्र सरकार ने उस समय प्रेस सूचना ब्यूरो के तथ्य जांच प्रकोष्ठ के माध्यम से इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री के बोलने का समय समाप्त हो गया था और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया था। पीआईबी ने यह भी स्पष्ट किया था कि घंटी भी नहीं बजी थी, जिससे यह साबित होता है कि उनका समय पूरा हो चुका था।

    उल्लेखनीय है कि पिछली नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी एकमात्र ऐसी मुख्यमंत्री थीं, जो किसी गैर-राजग शासित राज्य से उपस्थित हुई थीं। उन्होंने उस बैठक में भाग लेने का निर्णय तब लिया था जब विपक्षी गठबंधन ‘इंडी’ के अधिकतर मुख्यमंत्री बैठक का बहिष्कार कर चुके थे। उनके इस फैसले को लेकर विपक्षी खेमे में यह चर्चा भी हुई थी कि कहीं तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कोई गुप्त समझौता तो नहीं है।

    अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ममता बनर्जी आगामी 24 मई की बैठक में भाग लेती हैं या नहीं, और यदि नहीं, तो उसके पीछे क्या राजनीतिक संकेत छिपे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आय शख्स सोने की अंगूठियां लेकर फरार
    Next Article इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयुक्त के साथ बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दो चरणों में मतदान कराने का दिया सुझाव

      October 4, 2025

      गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष बने जगदीश विश्वकर्मा

      October 4, 2025

      झारखंड में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कर रही निरंतर प्रयास: रविन्द्र

      October 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में अब नहीं होगा पलायन, एनडीए सरकार युवाओं को राज्य में दे रही रोजगार के अवसर : प्रधानमंत्री
      • चुनाव आयुक्त के साथ बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दो चरणों में मतदान कराने का दिया सुझाव
      • देश की छवि को धूमिल करने वाला है राहुल का बयानः भाजपा
      • कांग्रेस ने 26/11 के हमले पर अमेरिकी निर्देशों पर किया कामः गौरव भाटिया
      • गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष बने जगदीश विश्वकर्मा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version