रांची। डीजीपी अनुराग गुप्ता के मामले में राज्य सरकार ने केंद्र को दुबारा जवाब भेजा है। उसमें राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल के बाद भी डीजीपी बनाये रखने पर केंद्र सरकार द्वारा की गयी आपत्ति का जवाब दिया है। राज्य सरकार ने विभिन्न नियमों और अन्य राज्यों की नीतियों को कोट करते हुए अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को जायज ठहराया है। यहां मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 अप्रैल को पत्र लिख कर अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल को रिटायर करने का आदेश दिया था। उसके बाद भी राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता को रिटायर करने के बदले डीजीपी पद पर उनकी नियुक्ति को जायज ठहराते हुए जवाब भेज दिया था। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फिर से मुख्य सचिव को पत्र लिख कर अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाये रखने पर आपत्ति जतायी थी। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 अप्रैल को ही राज्य सरकार को लिखे पत्र के साथ महालेखाकार कार्यालय को भी अनुराग गुप्ता के रिटायरमेंट की जानकारी दी थी। राज्य सरकार द्वारा दुबारा जवाब दिये जाने के बाद अब केंद्र सरकार के अगले कदम की प्रतीक्षा की जा रही है। इस पर पूरे प्रशासनिक महकमे और आम जनता की भी नजर है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

