Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अमेरिका के इलिनोइस टेक का कैंपस भारत में खुलेगा, पांच विदेशी विवि भी कतार में
    देश

    अमेरिका के इलिनोइस टेक का कैंपस भारत में खुलेगा, पांच विदेशी विवि भी कतार में

    shivam kumarBy shivam kumarMay 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने देश में वैश्विक उच्च शिक्षा के ऐतिहासिक विकास के दरवाजे खोल दिए हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अमेरिका के इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (इलिनोइस टेक) को देश में अपना परिसर स्थापित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। नई शिक्षा नीति के बाद भारत में अपना परिसर स्थापित करने वाला इलिनोइस टेक पहला संस्थान होगा। यह अमेरिकी संस्थान विद्यार्थियों को कंप्यूटर विज्ञान, इंजीनियरिंग और व्यवसाय जैसे उच्च-मांग वाले क्षेत्रों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की सुविधा प्रदान करेगा।

    गल्फ न्यूज ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलू टटोले
    संयुक्त अरब अमीरात से प्रकाशित अंग्रेजी अखबार ‘गल्फ न्यूज’ ने आज अपनी वेबसाइट पर भारत की नई शिक्षा नीति के अंतर्गत हो रहे शैक्षणिक बदलाव पर विस्तृत रिपोर्ट में कई अहम जानकारी दी है। ‘गल्फ न्यूज’ के अनुसार, इलिनोइस टेक का परिसर 2026 तक भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में खुल जाएगा। अखबार का कहना है कि यह पहल भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है। इसका उद्देश्य विदेशी उच्च शिक्षा संस्थानों के भारत में प्रवेश को सुगम बनाकर देश को वैश्विक शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करना है। नीति में 2047 में अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी तक भारत को ज्ञान-संचालित समाज के रूप में देखने की कल्पना की गई है। इलिनोइस टेक का यह कदम विदेशी विश्वविद्यालयों के भारत में परिसर स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है।

    यूजीसी ने दी पांच विदेशी विश्वविद्यालयों को मंजूरी
    गल्फ न्यूज के अनुसार, यूजीसी ने पांच प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों के परिसरों की स्थापना को मंजूरी दी है। यह हैं-लिवरपूल विश्वविद्यालय (यूके), विक्टोरिया विश्वविद्यालय (ऑस्ट्रेलिया), वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय (ऑस्ट्रेलिया) और इस्टिटुटो यूरोपियो डी डिजाइन (इटली)। इसके अतिरिक्त यॉर्क विश्वविद्यालय (यूके) ने 2026-27 शैक्षणिक वर्ष से कंप्यूटर विज्ञान, एआई, साइबर सुरक्षा, व्यवसाय, अर्थशास्त्र और रचनात्मक उद्योगों में पाठ्यक्रम प्रदान करते हुए मुंबई में एक परिसर खोलने की योजना बनाई है। इंपीरियल कॉलेज लंदन ने एआई, दूरसंचार, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य तकनीक और स्वच्छ तकनीक जैसे क्षेत्रों में भारतीय संस्थानों के साथ अनुसंधान और नवाचार सहयोग को मजबूत करने के लिए बेंगलुरु में एक विज्ञान केंद्र भी शुरू किया है।

    देश के युवाओं के लिए नया युग
    गल्फ न्यूज का आकलन है कि यह भारत के युवाओं के लिए नया युग है। यह बदलाव भारतीय छात्रों को विदेश में अध्ययन करने की आवश्यकता के बिना वैश्विक शैक्षिक मानकों तक पहुच प्रदान करता है। भारत में खुलने वाले इन परिसरों में अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम का उपलब्ध होना अपने आप में बहुत बड़ा ऐतिहासिक अवसर है। यह छात्रों को विस्तारित शैक्षणिक विकल्प प्रदान करना है। वैश्विक विश्वविद्यालयों के लिए यूजीसी के दिशा-निर्देशों में पाठ्यक्रम डिजाइन में स्वायत्तता, प्रवेश मानदंड और शुल्क संरचना निर्धारित करने की स्वतंत्रता और देश के भीतर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त डिग्री प्रदान करना शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना
    Next Article कोलकाता में जन्मे डॉक्टर को पोलियो अनुसंधान के लिए मिला वैश्विक पुरस्कार
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में पूर्वोत्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानमंत्री

      May 23, 2025

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version