Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गुजरात विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण का मतदान कल
    देश

    गुजरात विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण का मतदान कल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 13, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के साथ ही सत्तारूढ भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के लिए ‘करो या मरो की जंग’ और 2019 के लोकसभा चुनाव का ‘सेमीफाइनल’ तक करार दिये जा रहे गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में कल राज्य के उत्तर और मध्यवर्ती क्षेत्र के 14 जिलों की 93 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा।

    मोदी स्वयं कल अहमदाबाद के राणिप क्षेत्र में निशान विद्यालय बूथ पर मतदान करेंगे जबकि पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शाहपुर के हिंदी विद्यालय, वित्त मंत्री अरूण जेटली वेजलपुर तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह नाराणपुरा में मतदान करेंगे। जिन सीटों पर कल चुनाव होगा उनमें से 2012 के पिछले चुनाव में सत्तारूढ भाजपा ने 52, कांगेस ने 39 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तथा निर्दलीय ने एक एक सीट जीती थी।

    गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी बी स्वेन ने बताया कि दूसरे चरण के लिए लगभग दो लाख मतदानकर्मी तथा एक लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं। मतदान कल सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इस दौरान भी पूरी तरह वीवीपैट युक्त इवीएम का इस्तेमाल होगा। दूसरे चरण में उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल (महेसाणा), मंत्री भूपेन्द्र चूडासमा (धोलका), मंत्री शंकर चौधरी (वाव), कांग्रेस के अल्पेश पटेल (राधनपुर), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल (डभोई), कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जिग्नेश मेवाणी (वडगाम) जैसे प्रमुख चेहरों समेत कुल 851 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 69 महिलाएं हैं। भाजपा ने 93 कांग्रेस 91 राकांपा 28, बसपा 75, आप 8, शिव सेना 17, जदयू ने 14 उम्मीदवार उतरे हैं। 350 निर्दलीय तथा गैर मान्यता प्राप्त दलों के 170 उम्मीदवार भी मैदान में हैं। सर्वाधिक 34 उम्मीदवार महेसाणा सीट तथा सबसे कम दो झालोद (आदिवासी सुरक्षित) सीट पर हैं।

    कुल मतदाताओं की संख्या 2.22 करोड़ है जिसमें 1.15 करोड पुरूष हैं। इनमें से आधे से अधिक 40 साल से कम उम्र के और 15 फीसदी से अधिक 25 साल से कम उम्र के हैं। कुल 24575 बूथ बनाये गये हैं।

    क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र दरियापुर (6 वर्ग किमी) और सबसे बड़ा राधनपुर (2544 वर्ग किमी) है जबकि मतदाताओं की संख्या के लिहाज से लीमखेड़ा (187245) सबसे छोटा और अहमदाबाद का घाटलोडिया (352316) सबसे बड़ा है। डेढ से दो लाख मतदाताओं वाले सात तथा शेष 86 दो लाख से अधिक वाेटरों वाले हैं। दूसरे चरण के मतदान के साथ ही पहले चरण के चार क्षेत्रों की कुल छह बूथ पर पुनर्मतदान भी कल होगा।

    इन पर इवीएम में चुनाव के पहले जांच के लिए किये गये मॉक पॉल के आंकड़े को मिटाया नहीं गया था। इनमें से दो दो बूथ जामजोधरपुर और उना तथा एक एक निझर और उमरगांव विधानसभा क्षेत्र में हैं।

    पहले चरण में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी समेत कुल 977 उम्मीदवार थे। इसके लिए 66.75 प्रतिशत मतदान हुआ था जो पिछली बार से 4 प्रतिशत कम था। पहले चरण की 89 सीटों में से पिछली बार भाजपा को 63, कांग्रेस को 22, गुजरात परिवर्तन पार्टी को दो तथा राकांपा और जदयू को एक एक सीटे मिली थी। कुल मिला कर 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 115, कांग्रेस ने 61, गुपपा और राकांपा को दो दो तथा जदयू और निर्दलीय को एक एक सीट मिली थी। इस बार मतगणना 18 दिसंबर को होगी।

    विश्लेषकों का कहना है कि पिछले 22 साल से सत्तारूढ भाजपा के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहे जा रहे इस चुनाव को जीतना सत्तारूढ़ दल के लिए बेहद जरूरी है। दूसरी ओर अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस के नये अध्यक्ष राहुल गांधी को इसमें पार्टी की जीत से जबरदस्त लाभ और पार्टी के लिए संजीवनी मिल सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article7 वें वेतनमान को लेकर BSNL कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल
    Next Article गुजरात पोल: हार्दिक पटेल का दावा- पहले चरण में कांग्रेस को मिलेंगी 60 सीटें
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    वैभव सूर्यवंशी का डबल धमाका; 28 गेंदों में शतक, 52 गेंदों में दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी

    November 24, 2026

    दिसंबर में हो सकता है भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर, 2027 के मध्य तक लागू होने की उम्मीद

    November 24, 2026

    ‘बाहुबली बनने की कोशिश मत कीजिए’, बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- पहले कानून समझिए

    November 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, SIR पर सत्ता पक्ष ने उठाए सवाल; आदिवासी और वंचित मतदाताओं के अधिकारों का मुद्दा गरमाया
    • रांची रेलवे स्टेशन पर अब इशारों में मिलेगी ट्रेनों की जानकारी, दिव्यांग यात्रियों के लिए खास सुविधा
    • रांची में 45 हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 24 घंटे में बंद करना होगा संचालन
    • झारखंड पुलिस के 455 रिटायर्ड और दिवंगत कर्मियों को मिलेगा ACP-MACP का लाभ, मुख्यालय ने जारी किया आदेश
    • हेलिकॉप्टर से मंगरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन भी रहीं साथ
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version